RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

क्या है सीदी सैय्यद मस्जिद का इतिहास

क्या है सीदी सैय्यद मस्जिद का इतिहास

क्या है सीदी सैय्यद मस्जिद का इतिहास
Visual Archive

क्या है सीदी सैय्यद मस्जिद का इतिहास

क्या है सिदी सैय्यद मस्जिद का इतिहास

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत पहुँच चुके हैं. भारत में बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखने के लिए वे भारत पहुंचे हैं. उनके इस दौर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमन्त्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को मस्जिद दिखाने का फैसला किया है. ये खास मस्जिद अहमदाबाद में है और इसका नाम है सीदी सैय्यद मस्जिद. 13 सितंबर को जब आबे मस्जिद में जाएंगे तो उनके साथ बतौर गाइड पीएम मोदी मौजूद होंगे.

16वीं सदी में हुआ था इस मस्जिद का निर्माण

गुजरात सल्तनत के आखिरी सुल्तान शमशुद्दीन मुजफ्फर शाह (तृतीय)की सेना के जनरल सुलतान अहमद शाह बिलाल झाजर खान थे. उनका एक गुलाम था सीदी सैयद, जो यमन से गुजरात आया था. वो गरीबों के लिए काम करता था और किताबें पढ़ने का शौकीन था. इसी सीदी सैयद ने 1572 में ये मस्जिद बनवानी शुरू की थी. 1573 में ये मस्जिद बनकर तैयार हो गई.

यह भी पढ़ें – क्यों मस्जिद जा रहे हैं पीएम मोदी?

अभी भी अधूरी सी लगती है यह मस्जिद

इसी दौरान मुगल शासक अकबर ने मुजफ्फर शाह को गद्दी से हटाकर गुजरात सल्तनत पर कब्जा कर लिया. इतिहासकारों का मानना है कि मस्जिद के पूरा होने से पहले ही गुजरात सल्तनत बर्बाद हो गई थी. इसीलिए मस्जिद को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें कुछ काम अब भी बाकी है. ये मस्जिद अहमदाबाद की पहचान रही है.

जालीदार नक्काशी है इसकी खासियत

इस मस्जिद में जालीदार नक्काशी का खूब काम हुआ है, इसीलिए इसे सीदी सैयद की जाली भी कहते हैं. अहमदाबाद के ठीक बीचोंबीच लाल दरवाजा के पास बनी ये मस्जिद भारतीय-अरबी नक्काशी का बेजोड़ नमूना है. इसकी दीवारों पर मार्बल लगाए गए हैं. मस्जिद की पश्चिमी ओर की खिड़कियों में जालियां बनी हुई हैं. कुल आठ जालियों के साथ इस मस्जिद को बनाया गया है. इन जालियों पर ही पत्‍थर से नक्‍काशी और खुदाई करके पेड़ बनाया गया है, जो बेहद खूबसूरत है.

आईआईएम का लोगो सिदी सैय्यद मस्जिद की जाली से प्रेरित

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) पूरे देश में मैनेजमेंट के सबसे अच्छे संस्थान माने जाते हैं. अहमदाबाद में जो आईआईएम है, उसका लोगो बनाने की प्रेरणा इसी मस्जिद की जाली से मिली थी. कहा जाता है कि जब अंग्रेज़ भारत में काबिज हो गए तो उन्होंने इस मस्जिद की एक जाली निकाल ली थी और उसे ब्रिटिश म्यूज़ियम में रखवा दिया था. अंग्रेज़ इस मस्जिद का इस्तेमाल ऑफिस के तौर पर करते थे.

———————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 13, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *