RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज
Visual Archive

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज

कोरोना वायरस के चलते  इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। क्वारंटाइन के ऐसे में सिर्फ गृहिणी ही नहीं, कामकाजी महिलाएं, उनके पार्टनर, बच्चे व घर के अन्य सदस्य घर पर ही हैं।



सभी लोगों के घर पर होने के कारण  खाने से लेकर सोने तक का पैटर्न बदल गया है। इन दिनों सभी के पास काफी वक्त है और इसलिए बहुत से लोग आराम फरमाना पसंद कर रहे हैं।

इन दिनों लोग सिर्फ रात में ही नहीं सो रहे या फिर दिन में कुछ मिनटों का लिया जाने वाला नैप कई घंटों में तब्दील होता जा रहा है, जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न  हो सकती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, नींद की कमी किसी भी व्यक्ति के हेल्‍थ पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। इससे नींद न आना, थकान और हाई ब्‍लडप्रेशर जैसे शारीरिक परेशानियां के साथ-साथ मानसिक परेशानियां जैसे याद्दाश्‍त कमजोर, ध्‍यान भटकना भी हो सकती है।
ऐसे में अगर आप क्वारंटाइन के इन दिनों में भी अपने स्लीप पैटर्न को पहले की ही तरह हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं तो इन आसान टिप्स का सहारा ले सकती हैं-

पूरा दिन बेड से रहे दूर 

घर में अधिक समय बिताना यकीनन हमें आलसी बना सकता है। ऐसे में हम बिस्तर पर खाते हैं, बिस्तर पर सोते हैं और हम बिस्तर से काम करते हैं।

अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो आपको इसे रोकने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप अपने बिस्तर को वही जगह बनाएं जहाँ आप आराम करना चाहते हैं।

ऐसा करने का लाभ यह होगा कि यह आपके शरीर के आराम के घंटों को नियंत्रित करेगा। दरअसल, हर काम बेड पर करने से आपका शरीर आलसी हो जाता है और फिर आपको काम करने समय नींद जैसी फीलिंग होती है और आराम के समय नींद नहीं आती।

लेकिन आप बिस्तर पर सिर्फ सोती ही हैं तो इससे बेड पर जाने से आपको कुछ ही देर में नींद आ जाती है।

टाइम मैनेजमेंट 

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज

इन दिनों पूरा परिवार घर पर ही है तो आपके लिए पूरे दिन का शेड्यूल तय कर पाना यकीनन काफी कठिन होगा। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आप ओवरस्लीपिंग ना करें और ना ही आपको सोने में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो बेहतर होगा कि आप अपने सोने का समय जरूर सुनिश्चित करें।

मसलन, आप दिन में कितनी देर नैप लेंगी और आपका रात में सोने और सुबह उठने का समय क्या होगा। अगर नैपिंग के कारण आपको सोने में कठिनाई होती है तो आप नैपिंग को स्किप भी कर सकती हैं।

वर्कआउट ज़रूरी 

लॉकडाउन के दिनों में अनियमित नींद को कुछ इस तरह करें मैनेज

जब आप घर से बाहर निकलकर काम करती हैं तो बिना वर्कआउट किए भी आपके शरीर का काफी हद तक व्यायाम हो जाता है। लेकिन अब आप घर पर हैं और बाहर बिल्कुल भी नहीं निकल रही हैं तो ऐसे में आपकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो हो जाती है।

इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही वर्कआउट करें। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। दरअसल, अच्छी नींद लेने के लिए आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होना चाहिए।



इसके अलावा, दिन में व्यायाम करने से अनिद्रा और हाइपरसोमनिया का इलाज करने में मदद मिलती है।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 12, 2020 3 min read
Share: