RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अनलॉक 1: जानिये 8 जून से कौन-कौन सी मस्जिद खुल रही है

अनलॉक 1: जानिये 8 जून से कौन-कौन सी मस्जिद खुल रही है

अनलॉक 1:  जानिये 8 जून से कौन-कौन सी मस्जिद खुल रही है
Visual Archive

अनलॉक 1: जानिये 8 जून से कौन-कौन सी मस्जिद खुल रही है

नयी दिल्ली, 8 जून; अनलॉक 1 गाइडलाइन्स जारी कर केंद्र सरकार ने धार्मिक स्थलों खोलने की सशर्त छूट दी है। इस गाइडलाइन्स में देश के धार्मिक स्थल  के खोले जाने नियमों का उल्लेख किया गया है।



सभी मस्जिदों में मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही एक साथ 5 से ज्यादा लोगों के प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

इस बीच कुछ ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अपनी जिम्मदारी समझकर नियमों को सख्ती से लागू कर रहे हैं और सरकारी गाइडलाइन्स से आगे जाकर जरूरी कदम उठा रहे हैं।

पलायम जुमा मस्जिद, तिरुवनंतपुरम, केरल

तिरुवनंतपुरम के बीचों बीच स्थिति पलायम जुमा मस्जिद को कोरोना वायरस और इलाके में भीड़भाड़ को देखते हुए मस्जिद को बंद रखने का फैसला किया है।

हालांकि सरकार ने  अनलॉक-1 गाइडलाइन्स के तहत 8 जून से धार्मिक स्‍थलों,  पूजा घरों को कुछ नियमों के साथ खोलने के इजाजत दे दी है इसके बावजूद भी मस्जिद नहीं खोली जाएगी।

सामान्य दिनों में अमूमन 2000 लोग तक यहां नमाज अदा करने आते थे। यह भीड़भाड़ ओर चहल पहल वाला इलाका है और भीड़ को काबू करना मुश्किल है। ऐसे में मस्जिद को बंद रखने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें-अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

जामिया मस्जिद, बेंगलुरु
जामिया मस्जिद में ज्यादा उम्री और 10 साल से कम उम्र के लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। लोगों को सैनिटाइजर टनल से प्रवेश के बाद ही मस्जिद में आने दिया जाएगा।

जुमा की नमाज के लिए पहले यहां 10000 लोग आते थे लेकिन अब 1000-1500 लोग ही एक दिन में नमाज अदा कर पाएंगे।

जामा मस्जिद, एएमयू, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जामा मस्जिद को खोलने से पहले जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, मस्जिद में बिना मास्क के किसी को भी दाखिला नहीं मिलेगा। नमाज से पहले नमाज के बाद किसी भी तरह की मीटिंग नहीं होगी। लोग सिर्फ फर्ज नमाजें पढ़ सकेंगे और घर को जाएंगे। लोगों को सलाह है कि वे वुजू अपने घर से कर के आएं।



फतेहपुरी मस्जिद, दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में कल (8 जून) से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। इसको देखते हुए फतेहपुरी मस्जिद में सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Islam

जामा मस्जिद के शाही इमाम के सचिव की कोरोना से मौत, बंद हो सकती है मस्जिद

दिल्ली,11 जून;  दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. बुखारी के पीआरओ अमानतुल्लाह बीती मंगलवार की…

Read now
Buddhism

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश केंद्र और राज्य सरकारों के साथ कोर्ट भी धार्मिक स्थलों की देखभाल…

Read now