देश की सबसे कम उम्र की भागवताचार्य देवी चित्रलेखा की लोकप्रियता काफी है। वे सुरीली आवाज की धनी है और ओज उनकी भाषा का गहना है। भागवत की कथा सात साल से शुरू करने वाली देवी चित्रलेखा ने आजतक करीब दो सौ भागवत कथाएं संपन्न की है।

समय के साथ देवी चित्रलेखा ने काफी यश कमाया और अपने लाखों साधकों को भागवत के ज्ञान ने भावविभोर किया। रिलीजन वर्ल्ड ने कई बार आपको उनके मधुर भजनों से परिचित करवाया है।
https://youtu.be/zAHaJx-B0FU
लेकिन आज हम आपको उनके जीवन से जुडी एक बहुत बड़ी खबर बताने जा रहे है। देवी चित्रलेखा का विवाह जल्द ही होने वाला है। आगामी 23 मई को होडल के उनके गौसेवा धाम में देवी सात फेरों के साथ विवाह के पावन बंधन में बंध जाएंगी।

भागवताचार्य देवी चित्रलेखा के विवाह समारोह में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। रिलीजन वर्ल्ड ने कई संतों से इस बारे में बात की। जो पुष्ट जानकारी हमें मिली है उसके अनुसार आचार्य बालकृष्ण, आचार्य लोकेश मुनि, पुण्डरीक जी महाराज इंद्रेश जी महाराज, रमाकांत गोस्वामी जी ने विवाह में शामिल होकर अपना आशीर्वाद वर वधू को देंगे।
हिंदू धर्म में गृहस्थ साधुत्व की परंपरा पुरानी है। वैष्णव धर्म के बहुत सारे संत विवाह के बंधन को बहुत ही पवित्रता से निभाकर धर्म की सेवा में समर्पित है
रिलीजिन वर्ल्ड जल्द ही आपको देवी चित्रलेखा से खास बातचीत पेश करेगा।