राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को महान समाज सुधारक गुरुबाबा घासीदास की जन्मस्थली और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में पूजा अर्चना की।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अमृतसर पहुंचकर यहां के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेका. राहुल यहां अपने बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे. राहुल गांधी शाम चार बजे के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे. वे अन्य श्रद्धालुओं के साथ लाइन में खड़े होकर दर्शन के लिए पहुंचे।

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply