RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गुरमत से मिल सकता है अगला इंडियन आयडल

गुरमत से मिल सकता है अगला इंडियन आयडल

गुरमत से मिल सकता है अगला इंडियन आयडल
Visual Archive

गुरमत से मिल सकता है अगला इंडियन आयडल

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 गुरुद्वारे में जारी है भविष्य को संवारने की एक गतिविधि। गर्मियों की छुट्टिया चल रही है और बच्चों को सही जगह भेजने के जद्दोजहद में हर अभिवाहक लगा है। ऐसे में देश के इस गुरुद्वारे में जारी है एक ऐसा कैंप जिससे कोई भी बच्चा बन सकता है अगला इंडियन आयडल। गाजियाबाद के इस गुरुद्वारे में चल रहा है गुरमत कैंप, जिसमें बच्चों को पंजाबी, कीर्तन, तबला, गतका आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। नन्हें नन्हें बच्चों को ये तालीम बेहद भा रही है।

गुरुद्वारा कमिटी के सरदार जसबीर सिंह ने गर्मी की छुट्टियों के चलते इस कैंप को 17 जून तक आयोजित किया है। कैंप में बच्चों को शुद्ध भाषा व उच्चारण में गुरुबाणी भी सिखाई जाती है। रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 7 से 9 बजे तक गुरमत कैंप चलता है। जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में करीब 80 से 90 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैंप के दौरान बच्चों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण के बाद बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया जाएगा।

गुरमत कैंप का आयोजन दुनिया भर के गुरुद्वारों में होता है। देखिए कुछ झलकियां –

Gurmat Camp Bremen

Gurmat Camp Bangkok :

Gurmat Camp in Calgary DCC:

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 1, 2017 2 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *