लखनऊ, १२ जून; रमजान के पाक महीने में रोजे रखने वाले मुस्लिमों के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की गयी है. मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद की ओर शुरू की गयी इस हेल्पलाइन पर रमजान के दौरान कोई भी समस्या आने पर फोन से सूचना देकर उसका निस्तारण कराया जा सकेगा.
मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के कार्यालय प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के लिए जो हेल्पलाइन तीन वर्षों से जारी है, उस पर ज्यादातर महिलाएं व्हाट्स एप के द्वारा प्रश्न पूछती हैं, इसलिए इस बार भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी. महिलाएं 08896150234 व्हाट्स एप नंबर पर अपने सवाल भेज सकती हैं.
उन्होंने बताया कि रोजेदार कार्यालय समय 10:30 से शाम 05:00 के बीच अपने सवाल पूछ सकते हैं. पुरुषों के लिए 09451096580 और 09452901404 दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply