RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रमजान में दातून को क्यों दी जाती है इतनी अहमियत

रमजान में दातून को क्यों दी जाती है इतनी अहमियत

रमजान में दातून को क्यों दी जाती है इतनी अहमियत
Visual Archive

रमजान में दातून को क्यों दी जाती है इतनी अहमियत

१८ जून; वैसे तो रमजान में पानी पीना भी गुनाह है, लेकिन सिर्फ दातून ही ऐसी चीज है, जिसे पूरे दिन उपयोग किया जा सकता है. वहीं रमजान में किसी भी तरह के टूथब्रश का उपयोग नहीं किया जाता. हम कह सकते हैं रमजान के पाक महीने में दातून का इस्तेमाल की काफी अहमियत है. रोजा रखने वाले दातून से दांतों को साफ रखते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा अहमियत मिसवाक को दी जाती है. मिसवाक एक प्रकार का दातुन होता है. जिसकी डिमांड रमजान के दौरान बढ़ जाती है. मिसवाक दातून का इस्तेमाल से फायदा भी होता है. यह दातों को स्वस्थ रखता है और दांत हमेशा चमकते रहते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि पैगंबर साहब रमजान में सऊदी अरब की मिसवाक दातून से ही अपने दांतों को साफ किया करते थे. इसलिए रोजा रखने के दौरान दातून करने से रोजा निरंतर बना रहता है. 

मिसवाक् के अलावा भी कई प्रकार की दातूनों का रमजान के दौरान किया जाता है. आइये डालते हैं उस पर एक नज़र-

हलीमी दातून

हलीमी दातून की अपनी अलग विशेषता है. हलीमी दातून मुलायम होता है और इसे अन्य दातुनों की अपेक्षा कम चबाना पड़ता है. इसके अलावा हदीस में दातून को सुन्नत बताया गया है. हालांकि यह दातून राजस्थान में भी पाया जाता है. लेकिन अरबियन कंट्रीज में इसके अधिक इस्तेमाल के चलते पूरी दुनिया के मुस्लिम लोगों में इसका अधिक क्रेज है.

पिलू दातून
पिलु को आध्यात्मिक यानी धार्मिक पौधा भी माना जाता है. कुछ लोग इसे योगीराज श्रीकृष्ण से जोड़ते हैं तो कुछ राधा-रानी से. इसे पांडवों की पसंद का पौधा भी बताते हैं. इसकी टहनियां हवन में भी काम में लाई जाती हैं. संतों के कमंडल के निर्माण में भी इसकी लकड़ी का प्रयोग होता है. गुरु गोविन्द सिंह से भी इस पेड़ को जोड़ा जाता है. रमजान के दौरान मुसलमान भाई बंधू भी इसकी दातून का इस्तेमाल करते हैं. पिलु की लकड़ी में नमक और खास किस्म का रेजिन पाया है, जो दातों में चमक पैदा करता है. जब इसकी एक तह दातों पर जम जाती है तो कीड़े आदि से दांत सुरक्षित रहतें हैं. इसके पत्ते भी खटटे- मीठे होते हैं. यह पेड़ भारत में बहुतायत में पाया जाता है. इसलिए इसका दातून आसानी से मिल भी जाता है.

नॉएडा की शिया मस्जिद के मौलाना गुलाम अली बताते हैं कि, “रमजान में किसी टूथपेस्ट से ब्रश करना इस्लाम में नामंजूर माना गया है. साथ ही पैगंबर साहब रमजान में सऊदी अरब की मिसवाक दातून का उपयोग करते थे, इसलिए रमजान में दातून का काफी महत्व है.”

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 18, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

इतिहास से भी पुराना धर्म – क्या है इसका रहस्य? Full Video

इतिहास से भी पुराना धर्म – क्या है इसका रहस्य? Full Video जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग़ में प्राचीन सभ्यताओं जैसे सिंधु घाटी,…

Read now
Islam

रमजान में भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, नहीं टूटता रोजा -फरंगी महल

लखनऊ, 19 अप्रैल; राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. वहीं इस बीच वैक्सीनेशन को भी रफ्तार दी जा रही है,…

Read now
Islam

रमज़ान 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है रमज़ान का महीना

रमज़ान या रमदान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है. मुस्लिम समुदाय रमज़ान के महीने को परम पवित्र मानता है. रमज़ान के महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *