RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रोबोट प्रीस्ट्स देंगे ब्लेसिंग्स, चर्च में तकनीक की नयी दखल

रोबोट प्रीस्ट्स देंगे ब्लेसिंग्स, चर्च में तकनीक की नयी दखल

रोबोट प्रीस्ट्स देंगे ब्लेसिंग्स, चर्च में तकनीक की नयी दखल
Visual Archive

रोबोट प्रीस्ट्स देंगे ब्लेसिंग्स, चर्च में तकनीक की नयी दखल

जर्मनी में एक चर्च ने रोबोट पादरी लांच किया है. इसके हाथों से रोशनी की किरण निकलती है और लोगों को आशीर्वाद मिलता है. रोबोट को ब्लेस यू-2 नाम दिया गया है.
इस खास रोबोट को ऐतिहासिक कस्बे विटेनबर्ग में लांच किया गया. यह लांचिंग जर्मन पादरी मार्टिन लूथर की ‘द नाइंटी फाइव थीसिस’ के प्रकाशन के पांच सौ साल पूरे होने के मौके पर की गई. इसे इवांजेलिकल चर्च ने बनाया है. यह धातु के डिब्बे जैसा है, जिसकी दो बांहें हैं. 
चर्च के प्रवक्ता सेबेस्टियन वोन गेहरेन का कहना है कि उन्होंने इसे बिल्कुल मनुष्य जैसा दिखने वाला नहीं बनाया है. लोगों को आशीर्वाद देने से पहले रोबोट उनसे पूछता है कि वे पुरुष की आवाज में आशीर्वाद चाहते हैं या महिला की आवाज में. इसके बाद पूछता है कि उन्हें किस तरह का आशीर्वाद चाहिए. व्यक्ति की इच्छा जानने के बाद रोबोट मुस्कुराते हुए बांहें फैला लेता है और आशीर्वाद देता है. इसके बाद रोबोट के हाथों से प्रकाश निकलता है और यह बाइबिल की पंक्तियां पढ़ते हुए कहता है, ‘ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दें और तुम्हारी रक्षा करें.’ चर्च के प्रवक्ता सेबेस्टियन वोन गेहरेन ने कहा कि यह शुरुआत प्रयोग के तौर पर किया गया है. बहुत से लोग रोबोट से आकर्षित होकर हर सुबह-शाम चर्च आ रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसके विरोध में भी हैं. उनका कहना है कि मशीन किसी पादरी के आशीर्वाद की जगह नहीं ले सकती.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 3, 2017 2 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *