RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

साम्प्रदायिक सौहार्द्र की अनूठी मिसाल

साम्प्रदायिक सौहार्द्र की अनूठी मिसाल

साम्प्रदायिक सौहार्द्र की अनूठी मिसाल
Visual Archive

साम्प्रदायिक सौहार्द्र की अनूठी मिसाल

मलप्पुरम,२ जून; केरल के मलप्पुरम जिले में हिंदुओं और मुस्लिमों ने भाई-चारे की शानदार मिसाल पेश की है. यहां के पुन्नाथाला के श्री नरसिंहमूर्ति मंदिर परिसर में चार सौ मुस्लिमों को इफ्तार पार्टी दी गई.
यह पार्टी रमजान के पहले सप्ताह में आयोजित की गई थी जिसमें इफ्तार के लिए शाकाहारी खाने की व्यवस्था की गई थी. बता दें कि यह मंदिर मुस्लिम बहुल इलाके में है, जिसकी मरम्मत के लिए खुद मुस्लिम समाज के लोगों ने चंदा इकट्ठा किया था.
मंदिर कमेटी के सेक्रेटरी पीटी मोहनन ने बताया कि इस इलाकें में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि इसका मतबल ये नहीं है कि आप दूसरे धर्म के लोगों से दूरी बनाए रखो. मोहनन ने आगे बताया कि जब मंदिर के मरम्मत का कार्य चल रहा था तब मुस्लिम समुदाय ने चंदा इकट्ठा किए थे. साथ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रमदान भी किया था. जिसके बाद मंदिर से जुड़े हिन्दुओं ने रोजेदारों के लिए पकवान बनाए और उन्हें बड़े प्यार से खाना खिलाया.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 3, 2017 1 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *