RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

10 Mysterious Truths about Tirumala Balaji Temple

10 Mysterious Truths about Tirumala Balaji Temple

10 Mysterious Truths about Tirumala Balaji Temple
Visual Archive

10 Mysterious Truths about Tirumala Balaji Temple

तिरुपति बालाजी मंदिर के 10 रहस्यमयी सच

क्या आप जानते हैं…भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐसे रहस्य छुपे हैं, जिन्हें आज तक विज्ञान भी पूरी तरह समझ नहीं पाया है।यहाँ की मूर्ति पसीना बहाती है, दीपक सदियों से जल रहा है, और मंदिर के पीछे से समुद्र की आवाज सुनाई देती है।तो आखिर क्या है इन रहस्यों की सच्चाई?

आइए जानते हैं तिरुपति बालाजी मंदिर के 10 चौंकाने वाले रहस्य

1. मूर्ति का पसीना

सबसे पहला और सबसे रहस्यमयी तथ्य है भगवान बालाजी की मूर्ति का पसीना आना।मंदिर पहाड़ों पर स्थित है, जहाँ मौसम सामान्यतः ठंडा रहता है। इसके बावजूद मूर्ति का तापमान लगभग 110°F बताया जाता है। पूजा के बाद मूर्ति पर पसीने की बूंदें दिखाई देती हैं, जिन्हें पुजारी रोज़ रेशमी कपड़े से साफ करते हैं। यह घटना आज भी आस्था और विज्ञान दोनों के लिए एक रहस्य बनी हुई है।

2. भगवान के असली बाल

भगवान बालाजी की मूर्ति पर लगे बाल पूरी तरह असली माने जाते हैं।आश्चर्य की बात यह है कि ये बाल कभी उलझते नहीं और हमेशा मुलायम रहते हैं। मान्यता है कि एक देवी ने अपने बाल भगवान को अर्पित किए थे, जिसके बाद से भक्त भी यहाँ अपने बाल दान करते हैं।

3. रहस्यमयी गांव

मंदिर में चढ़ने वाले फूल, दूध, घी और तुलसी एक गुप्त गांव से आते हैं।इस गांव का स्थान आज तक किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं पता और न ही कोई वहाँ जा सकता है। यह रहस्य वर्षों से अनसुलझा बना हुआ है।

4. कभी न बुझने वाला दीपक

मंदिर के अंदर एक दीपक है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह सदियों से लगातार जल रहा है।किसने इसे जलाया और कब जलाया इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है। फिर भी यह दीपक आज तक जल रहा है, जो आस्था का अद्भुत प्रतीक माना जाता है।

5. समुद्र की आवाज

यह रहस्य सुनकर आप चौंक जाएंगे।अगर कोई व्यक्ति भगवान की मूर्ति के पीछे कान लगाता है, तो उसे समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है। जबकि मंदिर के आसपास कोई समुद्र नहीं है।यह घटना आज भी लोगों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

6. कपूर का असर नहीं होता

सामान्यतः कपूर पत्थर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन तिरुपति बालाजी मंदिर में ऐसा नहीं होता।

मूर्ति पर रोज़ कपूर लगाया जाता है, फिर भी उस पर कोई असर नहीं पड़ता। यह बात विज्ञान के लिए भी एक चुनौती है।

7. मूर्ति की असली स्थिति

मंदिर में दर्शन करते समय मूर्ति बीच में दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में वह थोड़ी दाईं ओर स्थित है।यह एक प्रकार का optical illusion है, जो भक्तों को आज भी हैरान कर देता है।

8. हमेशा गीली रहती है मूर्ति

भगवान की मूर्ति का पिछला हिस्सा हमेशा गीला रहता है।पुजारी चाहे कितनी भी कोशिश करें, वह हिस्सा सूखता नहीं। यह भी एक ऐसा रहस्य है, जिसका कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला है।

9. फूलों का रहस्य

मंदिर में चढ़ाए गए फूलों को पीछे बहने वाले जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वही फूल कई किलोमीटर दूर एक अन्य स्थान पर पाए जाते हैं। यह कैसे होता है, इसका उत्तर आज तक नहीं मिल पाया है।

10. आस्था और रहस्य का संगम

तिरुपति बालाजी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रहस्यों और आस्था का अद्भुत संगम है।कुछ लोग इन घटनाओं को चमत्कार मानते हैं, तो कुछ इनके पीछे वैज्ञानिक कारण खोजने की कोशिश करते हैं।लेकिन सच्चाई क्या है…यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

जय बालाजी

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World April 9, 2026 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

हिन्दू धर्म

भारत के 9 प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर: आस्था, इतिहास और संस्कृति के अद्भुत प्रतीक

9 प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। यहां हर राज्य, हर शहर और हर क्षेत्र में ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जो केवल पूजा…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
हिन्दू धर्म

पांचवां बड़ा मंगल 2026: 2 जून को करें हनुमान जी की विशेष पूजा, जानें प्रिय भोग और महत्व

ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। भगवान हनुमान को समर्पित यह दिन उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश और अवध…

Read now