RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पीएम केअर्स फंड से 3100 करोड़ जारी, प्रवासी मजदूरों पर खर्च होंगे 1000 करोड़

पीएम केअर्स फंड से 3100 करोड़ जारी, प्रवासी मजदूरों पर खर्च होंगे 1000 करोड़

पीएम केअर्स फंड से 3100 करोड़ जारी, प्रवासी मजदूरों पर खर्च होंगे 1000 करोड़
Visual Archive

पीएम केअर्स फंड से 3100 करोड़ जारी, प्रवासी मजदूरों पर खर्च होंगे 1000 करोड़

नई दिल्ली, 14 मई;  पीएम केयर्स फंड से कोरोना से जंग के लिए 3100 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इस राशि से 2000 करोड़ से वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे जबकि 1000 करोड़ प्रवासी मजदूरों के कल्याण पर खर्च किए जाएंगे।



प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मद में निर्धारित 3100 करोड़ में शेष 100 करोड़ की राशि कोरोना वैक्सीन विकसित करने पर खर्च की जाएगी।

पीएम केयर्स फंड से प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 करोड़

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर तेज हो रही राजनीति के बीच सरकार ने पीएम केयर्स फंड से उनके आवागमन, खानपान, चिकित्सा जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

राज्यों को दिया गया यह फंड जिलाधिकारी और निगम आयुक्त के अधीन रहेगा।  राज्यों में सरकारी की तरफ से चलाए जा रहे कोविड स्पेशल हॉस्पिटल में भारत में निर्मित 50 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए भी दो हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं।

जबकि वैक्सीन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वैक्सीन विकास के लिए जारी फंड का उपयोग प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में होगा।

यह भी पढ़ें-कोरोना वायरस के चलते तिरुपति मंदिर को हुआ 400 करोड़ का नुकसान

जितना बड़ा राज्य और जहां जितने कोरोना संक्रमित उतना अधिक फंड

राज्यों को एक फार्मूले के तहत यह फंड दिया जाएगा। इसका आधार राज्यों की जनसंख्या, कोरोना संक्रमितों की संख्या को बनाया गया है। यानी जो जितना बड़ा राज्य और जहां जितने कोरोना संक्रमित उस राज्य को इसमें उतना अधिक फंड।

लेकिन दस फीसद हिस्सा हर राज्य को दिया जाएगा ताकि वहां न्यूनतम व्यवस्था रहे। यह फंड राज्य के आपदा राहत आयुक्त की ओर से सीधे जिलाधिकारी या निगम आयुक्त को दिया जाएगा।

पीएम केयर्स फंड से राहत पैकेज का एलान करते हुए प्रधानमंत्री ने उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने इसमें दान दिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित पीएम केयर्स फंड रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री सदस्य होते हैं।

पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड में योगदान करने वालों का आभार व्यक्त किया

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 27 मार्च को पीएम केयर्स फंड की स्थापना हुई थी। इस फंड के अन्य सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि पीएम केयर्स फंड में योगदान करने वाले सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार 2000 करोड़ से 50,000 भारत में निर्मित वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे।



ये वेंटीलेटर कोविड-19 का इलाज कर रहे सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 14, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना से बचाव : होम आइसोलेशन के दौरान क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

अगर आपके घर में कोई कोरोना संक्रम‍ित है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान ट‍िप्‍स को फॉलो करके आप वायरस को फैलने से रोक सकते…

Read now
Hinduism

होली 2021: होली में कुछ इस तरह करें कोरोना की एंट्री बैन

पिछले साल की तरह इस साल की होली में भी कोरोना के चलते खुद को सुरक्षित रखने की खास जरूरत है.  होली पर फिर से कोरोना मामलों ने…

Read now
Hinduism

वृन्दावन कुंभ: शाही स्नान के लिए निकली शाही सवारी , दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न

वृन्दावन, 10 मार्च; वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हुआ. विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान…

Read now