माघ मेले में 75 लाख श्रद्धालुओं ने प्रयाग में आज किया पावन स्नान

आज दिनांक 14.01.2018 को माघ मेला 2017-18 का द्वितीय मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रान्ति सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुआ है। मौसम सुहावना होने एवं मेला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के कारण काफी प्रातः से ही स्नान पर्व प्रारम्भ हो गया था। रिपोर्ट लिखने तक लगभग 75 लाख स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा/यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट तथा गंगा जी के अन्य तटों पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अभी भी निरन्तर स्नानार्थियों का आगमन बना हुआ है।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आयी। मेले में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आरएएफ एवं पीएसी तथा नागरिक पुलिस के जवानों द्वारा सतत निगरानी रखी गयी, जिसके कारण मुख्य स्नान पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। श्री सुहास एल वाई, जिलाधिकारी, इलाहाबाद, श्री आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इलाहाबाद एवं श्री विजय किरन आनन्द, मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, श्री अतुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर), इलाहाबाद, श्री राजीव कुमार राय, प्रभारी अधिकारी माघ मेला तथा पुलिस अधीक्षक, माघ मेला व अन्य मजिस्टेट तथा पुलिस अधिकारीगण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखते हुए स्नान घाटों पर सतत् निगाह रखे रहे।

जिलाधिकारी, इलाहाबाद द्वारा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में किये गये सहयोग पर आर्मी, आर0ए0एफ0, पुलिस प्रशासन, नागरिक सुरक्षा एवं सभी कार्यदायी विभागों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी स्नान पर्वो पर भी इसी तरह तत्परता एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। मकर संक्रान्ति स्नान पर्व को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने में प्रेस प्रतिनिधियों, कल्पवासियों, प्रयागवाल, साधु-सन्तों एवं स्नानार्थियों का भी सहयोग रहा है। मेला क्षेत्र में 285 महिला-पुरूष व 02 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply