RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना मुक्ति व विश्व शांति के लिए 99 करोड़ नवकार मंत्र का जाप 31 मई को

कोरोना मुक्ति व विश्व शांति के लिए 99 करोड़ नवकार मंत्र का जाप 31 मई को

कोरोना मुक्ति व विश्व शांति के लिए 99 करोड़ नवकार मंत्र का जाप 31 मई को
Visual Archive

कोरोना मुक्ति व विश्व शांति के लिए 99 करोड़ नवकार मंत्र का जाप 31 मई को

कोरोना मुक्ति व विश्व शांति के लिए 99 करोड़ नवकार मंत्र का जाप 31 मई को

  • मंत्र जाप से आध्यात्मिक शक्ति का जागरण व अनिष्ट का निवारण संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली : करोना मुक्ति, विश्व शांति, आत्म शांति व समृद्धि के लिए विश्व मे पहली बार एक साथ 99,99,99,999 नवकार मंत्र जप का सामूहिक आयोजन 31 मई को प्रातः 8 बजकर 41 मिनट पर प्रारम्भ होगा जिसमें विश्व के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु एक साथ ऑनलाइन जुड़ेंगे और सामूहिक नवकार मंत्र जाप अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। नई दिल्ली में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैनाचार्य डॉ लोकेश जी ने उपरोक्त जानकारी दी। आचार्य कुलचन्द्रसुरीश्वर जी ने कहा कि गुरु प्रेम परिवार की प्रेरणा से आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप मे सभी परम्पराओं के आचार्य भगवंत, गच्छादिपति, साधु- साध्वी एवं लाखों-लाखों श्रद्धालु विश्व के कोने-कोने से जुड़ेगें।

religion
आचार्य लोकेश

शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि जो काम दवा नहीं करती हैं वो दुआ करती हैं उन्होने कहा ऐसे समय में जबकि दो लाख से अधिक स्वस्थ लोग कोरोना महामारी के कारण असमय मे मृत्य को प्राप्त हो चुके हैं। खरबों-खरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान हो चुका है और अभी भी इस कोरोना महामारी का अंत निकट दिखाई नही दे रहा हैं ऐसे समय में पूरे विश्व को दुआ व प्रार्थना की जरूरत हैं ।

आचार्य लोकेश ने मंत्र शक्ति के वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राचीन ग्रन्थों में मंत्र शक्ति के विविध प्रयोग मिलते हैं और उसके माध्यम से आध्यात्मिक शक्ति का जागरण व अनिष्ट का निवारण संभव हो पाता हैं । उन्होने बताया नवकार मंत्र ऐसा ही चमत्कारिक महामंत्र हैं जिसका निष्ठा व समर्पण के साथ अनुष्ठान से अत्यंत विस्मयकारी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं ।

पन्यास कुलदर्शन विजयजी ने बताया कि गुरु भगवंतों के आशीर्वाद के साथ मुंबई के नवकार भक्त धर्मेश भाई शाह व विविध क्षेत्रो के प्रमुख महानुभाव नवकार मंत्र जाप प्रार्थना मे जुड़ेंगे उन्होने देश दुनिया से जुड़े श्र्द्धालुओं को 31 मई को आयोजित नवकार मंत्र मे जुड़ने की हार्दिक अपील की ।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World May 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

21 जून को कोरोना मुक्ति के लिए मंत्रयोग महाप्रार्थना एवं सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ

21 जून को कोरोना मुक्ति के लिए मंत्रयोग महाप्रार्थना एवं सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ गाजियाबाद। संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने एवं कोरोना जैसी महामारी के संकट काल से…

Read now
Buddhism

नागपुर में विश्व शांति व समानता अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह 

नागपुर में विश्व शांति व समानता अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आचार्य लोकेश ने विश्व शांति व समानता अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को…

Read now
Jainism

Mahavir Jayanti 2026: Significance, Celebrations and Life of Mahavira

Mahavir Jayanti 2026 will be celebrated on March 31, 2026, as Jains in India and around the world mark the birth anniversary of Lord Mahavira, the 24th and…

Read now