RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह “मुस्लिम देवी का मंदिर”

हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह “मुस्लिम देवी का मंदिर”

हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह “मुस्लिम देवी का मंदिर”
Visual Archive

हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह “मुस्लिम देवी का मंदिर”

हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह मुस्लिम देवी का मंदिर

आज के दौर में धर्म के नाम कई तरह की बातें समाज को बरगला रही है, वहीं आज भी कई स्थान ऐसे हैं जहां धर्म को एक तरफ रखकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसालें पेश करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिन्दू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल है।

कहां है यह गांव

यह गांव गुजरात के अहमदाबाद से करीब चालीस किमी दूर है। इस गांव का नाम झूलासन है। इस गांव को हम हिन्दू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां एक मंदिर में मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। जी हां बिलकुल सही सुना आपने….

क्या है मान्यता

झूलासन गांव में ऐसी मान्यता है कि सैंकड़ो साल पहले डोला नाम की एक मुस्लिम महिला ने उपद्रवियों से अपने गांव को बचाने के लिए बड़े साहसपूर्ण तरीके से उनका विद्रोह किया और गांव की रक्षा करते करते डोला ने अपनी जान दे दी. कहा जाता है कि मरने के बाद डोला का शरीर एक फूल में बदल गया था और बलिदान के चलते लोगों ने फूल के ऊपर ही मंदिर बनवा दिया.

डॉलर माता के नाम से भी प्रसिद्ध है यह मंदिर

गांव के लोग आज भी मानते हैं कि डोला आज भी न सिर्फ उनके गांव की रक्षा कर रही है बल्कि लोगों के दुख और दर्द को भी दूर करती है. इस मंदिर को डॉलर माता मंदिर के नाम से भी जानते है. क्योकि इस गांव में पंद्रह सौ से अधिक लोग अमेरिकी है. आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स जब अंतरिक्ष यात्रा पर गई थी तब इस मंदिर में एक अखंड ज्योति जलाई गयी थी जो लगातार चार महीने तक जलती रही थी।

अब दन्तकथाएँ कितनी भी हो लेकिन सच्चाई यही है कि मुस्लिम महिला ने अपनी जान पर खेलकर वहां के लोगों की जान बचायी थी. यही कारण है की गांव के लोग आज भी अपने गांव को हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक मानते हैं।

@religionworldbureau

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 4, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या भारत के मंदिर वाकई ब्रह्मांड के छुपे रहस्यों का नक्शा हैं?

क्या भारत के मंदिर वाकई ब्रह्मांड के छुपे रहस्यों का नक्शा हैं? भारत के प्राचीन मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रहस्यों और वैज्ञानिक चमत्कारों का खजाना हैं।…

Read now
Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *