RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

सलीम के जज्बे को सलाम

सलीम के जज्बे को सलाम

सलीम के जज्बे को सलाम
Visual Archive

सलीम के जज्बे को सलाम

समय-रात 8:20 मिनट…
जगह- बैटनगो
जैसे ही अमरनाथ बाबा के दर्शन कर बस मीर बाज़ार की और लौट रही थी कि अचानक गोलियों की तड़तडाहट सुनाई देने लगी….थोड़ी देर में समझ आया कि यह तो हमारी बस पर ही हमला हो रहा है. गोलियों की आवाज़ सुनते ही पहले मैंने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का फैसला किया. सभी यात्री सकते में थे…डरे हुए थे किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. लेकिन मुझे किसी भी तरह यात्रियों की जान बचानी थी जिसमें मैं कुछ हद तक सफल हुआ.

अनंतनाग में आतंकियों की चपेट में आई बस के ड्राईवर सलीम के दिल से यहीं निकला जब उन्होंने इस आतंकी मुठभेड़ का सामना किया. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बारे में जिसने भी सुना सकते में आ गया. इस आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई है और 19 से ज्यादा घायल हुए हैं. यह मंजर इससे भी ज्यादा भयावह और खौफनाक होता अगर बस ड्राईवर सलीम हिम्मत नहीं दिखाता.उन्होंने बस को सुरक्षित जगह ले जाने का फैसला किया और इस बात का खास ध्यान दिया कि कम से कम गोलियां बस तक पहुंच पाए.
सलीम कहते हैं कि मुझे इस बात का हमेशा अफ़सोस रहेगा कि मैं उन 7 लोगों की जान नहीं बचा पाया. सलीम ने कहा, “भगवान ने मुझे आगे बढ़ने की शक्ति दी, जिस कारण मैं सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाया.”

फोटो सौजन्य- वेबदुनिया

बस के एक यात्री के अनुसार वो लोग 5-6 की संख्या में थे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे. लेकिन हमारे ड्राइवर सलीम ने हिम्मत दिखाते हुए बस नहीं रोकी. आतंकी मिलिट्री कैंप तक बस पर गोलियां दागते रहे. यह चमत्कार ही है कि इतने लोगों में से 7 लोगों की मौत हुई और बाकि बच गए.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ड्राइवर सलीम की सराहना की. मुख्यमंत्री ने सलीम को बहादुरी पुरस्कार के लिए नामित करने की भी बात भी कही.

वो कहते हैं न जब जान की बात आती है तो मजहब की दीवारें खुद ब खुद ढह जाती हैं… भीतर की दुश्मनी पिघलने लगती है…. उस समय सिर्फ एक बात नज़र आती है कि हम हिन्दुस्तानी है और हमारे साथ वाले हमारे भाई बंधु…तो फिर सोचना कैसा ऐसी स्थिति में कोई बाहरी भी होता तो उसकी मदद की जाती, यह सब तो अपने हैं. ऐसी सोच रखने वाले सलीम के जज्बे को हम सलाम करते हैं और दुआ करते हैं भारत में ऐसे और भी सलीम देखने को मिले जो मज़हब से हटकर इंसानियत की सोच रखते हैं.

————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 11, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *