RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जानिये कहां रेडियो ड्रामा से होती है नवरात्रि की शुरुआत 

जानिये कहां रेडियो ड्रामा से होती है नवरात्रि की शुरुआत 

जानिये कहां रेडियो ड्रामा से होती है नवरात्रि की शुरुआत 
Visual Archive

जानिये कहां रेडियो ड्रामा से होती है नवरात्रि की शुरुआत 

जानिये कहां रेडियो ड्रामा से होती है नवरात्रि की शुरुआत

भारत अनोखी रवायतों का देश है. आप सब नवरात्रि की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा आराधना से करते होंगे लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां नवरात्रि में एक अलग ही परम्परा चलती है. पश्चिम बंगाल में  श्राद्ध पक्ष के खत्म होने और दुर्गापूजा के आने के बीच इस दिन सुबह हर पारंपरिक परिवार में एक रस्म निभाई जाती है. क्या है वो रस्म आइये बताते हैं.

रेडियो ऑन करके बीरेंद्र  कृष्ण भद्र के धार्मिक प्ले महिषासुर मर्दनी को सुनने की रस्म, जी हां बिलकुल सही पढ़ा आपने! जब तक रेडियो ऑन करके बीरेंद्र  कृष्ण भद्र के धार्मिक प्ले महिषासुर मर्दनी को न सुन लिया जाए यहां दुर्गापूजा की शुरुआत नहीं मानी जा सकती है.

कब शुरुआत हुयी इस परम्परा की?

1931 में पहली बार सुनाए गए इस प्ले का बंगाल के सबसे बड़े पर्व का हिस्सा बन जाना एक अनोखी मिसाल है. 1966 में रेडियो पर पहली बार महालया (पितृविसर्जन अमावस्या का बंगाल में प्रचलित नाम) के दिन बीरेंद्र भद्र के प्ले महिषासुर मर्दनी को ब्रॉडकास्ट किया गया था.  देखते ही देखते 90 मिनट की ये कंपोज़ीशन मां दुर्गा के स्वागत का प्रतीक बन गई.

यह भी पढ़ें – वेश्यालय की मिट्टी से निर्मित होती है देवी प्रतिमा…

कौन थे बीरेंद्र कृष्ण भद्र

1905 में पैदा हुए बीरेंद्र  भद्र प्ले राइटर, ऐक्टर और डायरेक्टर थे. यूं तो उन्होंने ‘साहब बीवी ग़ुलाम’ जैसे कई मशहूर बांग्ला नाटक डायरेक्ट किए मगर संगीतकार पंकज मल्लिक के साथ मिलकर बनाई गई उनकी कंपोजीशन महिषासुर मर्दनी ने उन्हें साहित्य और कला जगत के साथ-साथ धार्मिक रस्मो-रिवाज का हिस्सा बना दिया.

कई प्रयोग भी किये गए

दुर्गा सप्तशती, लोक संगीत और कूछ दूसरे मंत्रों को मिलाकर बनाई गई इस रचना में बीरेंद्र भद्र के पढ़ने का अंदाज़ वास्तव में रोंगटे खड़े कर देता है. ऑल इंडिया रेडियो ने इस प्ले के साथ बीच-बीच में कई प्रयोग करने की भी कोशिश की. बांग्ला फिल्मों के सुपर स्टार उत्तम कुमार को बीरेंद्र  भद्र की आवाज को रिप्लेस करने के लिए लाया गया. लेकिन उत्तम कुमार अपनी तमाम लोकप्रियता के बावजूद बुरी तरह नकारे गए. यदि आज भी आप उस दौर के किसी कोलकाता निवासी से इस घटना के बारे में पूछेंगे तो वेह इस तरह नाराज़ होगा जैसे बीरेंद्र भद्र की आवाज़ को बदलकर कोई गुनाह कर दिया हो.

यह भी पढ़ें – “संत” वामा खेपा- जिनका जूठन खाती थी मां तारा

बीरेंद्र  भद्र का 1991 में हुआ निधन

बीरेंद्र भद्र का 1991 में निधन हो गया. वह इस दुनिया से तो चले गए मगर उनकी आवाज हर साल एक तय वक्त पर देवी दुर्गा का स्वागत करती है. बदलते दौर के साथ महिषासुर मर्दनी यूट्यूब, सीडी और दूसरे डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध हो गया है मगर इसका जादू अभी भी वैसा है.

https://youtu.be/JXDnhN-hPT4

————————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 23, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *