RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

एक विदेशी पर्यटक की भारत में गौ सेवक बनने की कहानी 

एक विदेशी पर्यटक की भारत में गौ सेवक बनने की कहानी 

एक विदेशी पर्यटक की भारत में गौ सेवक बनने की कहानी 
Visual Archive

एक विदेशी पर्यटक की भारत में गौ सेवक बनने की कहानी 

विदेशी पर्यटक से कैसे बनी गौ सेवक…जानिये पूरी कहानी

भारत में गाय का काफी महत्व है. हिन्दू धर्म एक अनुसार तो उन्हें माता भी माना जाता है. लेकिन भारत के किसी भी शहर में आप सड़कों पर गायों को बैठे और ट्रैफिक में परेशान होते हुए भी देख सकते हैं. और हम में से कई लोग उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन जर्मनी से भारत घूमने आई एक महिला से ये देखा नहीं गया और उन्होंने भारत में रुक कर गायों की देखभाल करने का फैसला किया. और अपने इसी फैसले पर अडिग होकर आज वह 1200 गायों का ख्याल रख रही हैं. आइये जानते हैं पूरी कहानी.

जर्मनी से आई थी घूमने

59 साल की फ्रियेडरिक इरिना ब्रुनिंग जर्मनी से भारत घूमने आई थीं. वो मथुरा में एक गुरु से मिलने आई थी ताकि उन्हें अपनी लाइफ का कोई मकसद मिल सके. तब उन्होंने वहां सड़कों पर बैठे गायों को देखा. पता चला कि जब ये गाय दूध देना बंद कर देती हैं, तो लोग इन्हें यूं ही सड़कों पर छोड़ देते हैं. इस बात से आहत होकर ब्रुनिंग ने भारत में रह कर इन गायों की सेवा करने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें – गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में मनाई गयी राधाष्टमी

खोला सेवा निकेतन


ब्रुनिंग ने आवारा सड़कों पर घूमती गायों की सेवा करने के लिए सुरभि गौसेवा निकेतन की शुरुआत की. आज यहां करीब 1200 गायें रहती हैं. इनमें बीमार गायों का इलाज कर उनकी सेवा की जाती है.

यह भी पढ़ें – गौसेवा धाम में आयोजित किया गया निःशुल्क पशु चिकित्सा कैम्प

हर साल आता है 22 लाख का खर्च

इस निकेतन में करीब 60 लोग काम करते हैं. उन्हें सैलरी देने के अलावा निकेतन के रख-रखाव में करीब 22 लाख रुपए खर्च होते हैं. ब्रुनिंग के पिता जर्मनी से ही उन्हें पैसे भेजते थे लेकिन अब वो भी रिटायर हो चुके हैं. ऐसे में ब्रुनिंग जर्मनी में अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेच कर इस निकेतन में गायों की सेवा कर रही हैं. लेकिन अब वीजा की समस्या के कारण उन्हें परेशानी हो रही है. हालांकि, ब्रुनिंग अब भी गायों की सेवा में लगी हुई हैं.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 6, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Baha'i

World Environment Day 2020 : UNEP-URI के आह्वान पर जुटे सर्वधर्म के संत, रिलीजन वर्ल्ड करेगा लाइव प्रसारण

नयी दिल्ली, 4 जून;  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत में धार्मिक संगठनों और धर्म गुरुओं के साथ यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP ) और यनुाइटेड रिलीजन…

Read now
Buddhism

31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज : 50 से अधिक देशों के 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन

31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज : 50 से अधिक देशों के 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन 31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में…

Read now
Buddhism

Global Warming पर चर्चा करने थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से भारत आया दल

Global Warming पर चर्चा करने थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से भारत आया दल थाईलैण्ड, हांगकांग, चीन से परमार्थ निकेतन पधारा श्रद्धालुओं का दल स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से मुलाकात…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *