अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दृष्टिहीन छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण, जल और नदियों के संरक्षण की ली शपथ

-
दृष्टिहीन छात्राओं ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से की भेंट
-
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प
-
गुजरात से आया 100 से अधिक दृष्टिहीन छात्राओं का दल पहुुंचा परमार्थ निकेतन
- परमार्थ गंगा आरती एवं वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी में किया सहभाग

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ’दृष्टिहीनता को निर्बलता नहीं सबल अस्त्र के रूप में अपनाये और मन की आंखों से दुनिया की सुन्दरता को देखने का प्रयत्न करें। उन्होने कहा कि हम सभी में कुछ न कुछ आन्तरिक या बाह्य कमियाँ होती हैं उससे आगे बढ़कर जीवन को दिव्य बनाने का प्रयत्न करें। उन्होने कहा कि सूरदास जी भी दृष्टिहीन थे परन्तु उनके द्वारा लिखे दोहे आज भी दुनिया को रास्ता दिखा रहे है। आप सब भी अपने संगीत के माध्यम से इस देश में स्वच्छता रूपी उजाला फैलाने में निश्चित रूप से कामयाब हो पाएंगे।’
पूज्य स्वामी जी ने छात्राओं को शिक्षा एवं संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आज अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आशीर्वाद के साथ सहायता राशि भी भेंट की। छात्राओं ने कहा कि हम देख तो नहीं सकते पर यहां व्याप्त दिव्यता को अनुभव कर सकते है; यहां पर हमें जो आत्मीयता प्राप्त हुयी वह प्रभू के वरदान से कम नहीं है।
इस दल ने पूज्य स्वामी जी के साथ वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी में सहभाग किया तत्पश्चात परमार्थ गंगा तट पर होने वाली दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply