RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

महाकालेश्वर शिवलिंग में अब RO के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

महाकालेश्वर शिवलिंग में अब RO के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

महाकालेश्वर शिवलिंग में अब RO के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
Visual Archive

महाकालेश्वर शिवलिंग में अब RO के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

महाकालेश्वर शिवलिंग में अब आरो के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

उज्जैन, 28 अक्टूबर; उच्चतम न्यायालय ने उज्जैन के महाकाल के मंदिर स्थित ज्योतिर्लिंग में हो रहे क्षरण को रोकने के लिए उसका आरओ पानी के अभिषेक करने सहित कई निर्देश दिए हैं. न्यायालय ने अब मंदिर प्रशासन को आठ सुझावों पर अमल करने के लिए हरी झंडी दे दी है, जिनमें शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले जल की मात्रा तय करना भी शामिल है.

न्यायालय ने ज्योतिर्लिंग पर 500 मिलीलीटर से अधिक जल न चढ़ाने, भस्म आरती के दौरान शिवलिंग को सूखे सूती कपड़े से पूरी तरह ढंकने और तय मात्रा से अधिक पंचामृत न चढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. शीर्ष अदालत ने शिवलिंग पर चीनी पाउडर के इस्तेमाल को भी वर्जित करने का निर्देश दिया है तथा इसके बदले खांडसारी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें – धर्मयात्रा : कहानी उज्जैन महाकाल की

शिवलिंग को नमी से बचाने के लिए ड्रायर व पंखे लगाए जाएंगे और बेलपत्र एवं फूल-पत्ती शिवलिंग के ऊपरी भाग पर चढ़ेंगे. शाम पांच बजे के बाद अभिषेक पूरा होने पर शिवलिंग की पूरी सफाई होगी और इसके बाद सिर्फ सूखी पूजा होगी. न्यायालय ने कहा कि सीवर के लिए चल रही तकनीक आगे भी चलती रहेगी, क्योंकि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनने में एक साल लगेगा.

यह भी पढ़ें – उज्जैन महाकालेश्वर- चढ़ावे के फूलों से बनती है जैविक खाद

उज्जैन की सारिका गुरु की याचिका के बाद न्यायालय ने भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण और भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीमें गठित की थीं और ज्योतिर्लिंग के क्षरण की जांच का आदेश दिया था. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने शीर्ष अदालत में पिछले दिनों पेश अपनी रिपोर्ट में कहा था कि विश्वप्रसिद्ध भस्म आरती में कंडे की भस्म चढ़ाई जाती है, जिससे शिवलिंग का क्षरण हो रहा है. इसके अलावा महाकाल मंदिर के शिवलिंग पर दूध, दही, घी और शहद सहित शक्कर एवं फूलमाला से भी क्षरण हो रहा है.

—————————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 28, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *