अयोध्या में भव्य दीपोत्सव आज, हेलिकॉप्टर से आएंगे सीता-राम
अयोध्या,18 अक्टूबर : धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गयी हैं. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होंगे. प्रदेश सरकार ने भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की हैं. प्रशासन ने कई खास इंतजाम किए हैं. दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा. दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी 18 अक्टूबर सुबह सात बजे कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे. दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी. राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रामकथा पार्क पहुंचेंगे.
यह भी पढ़ें-दुख-दारिद्रता को दूर करने व रूप-यौवन प्राप्ति का त्योहार है नरक चतुर्दशी
मुख्यमंत्री शोभायात्रा के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वन्दन और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे. इसके बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बाटेंगे.
इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे. दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी.
इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा. सरयू तट पर दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी. इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें-दीपावली : अपनों और प्रकृति की रक्षा का पर्व : आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी
अयोध्या में विहंगम दृश्य दिखाने की तैयारी
रामचरित मानस की कथा के अनुसार भगवान राम लंका में फतह के बाद पुष्पक विमान के अयोध्या लौटे थे. इस दृश्य को कलयुग में दर्शाने के लिए खास हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया गया है. फैजाबाद हवाई पट्टी से राम-लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर में बैठकर अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाइक उनकी अगवानी करेंगे. या यूं कहें कि सीएम और राज्यपाल भरत का रोल निभाएंगे.
————————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply