RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हैम्बर्ग में मिला विशालकाय स्वास्तिक

हैम्बर्ग में मिला विशालकाय स्वास्तिक

हैम्बर्ग में मिला विशालकाय स्वास्तिक
Visual Archive

हैम्बर्ग में मिला विशालकाय स्वास्तिक

हैम्बर्ग में मिला विशालकाय स्वास्तिक

कभी कभी रोजमर्रा का काम करते हुए कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी आप उम्मीद ही नहीं करते. हैम्बर्ग में एक स्पोर्ट्स फील्ड में खुदाई कर रहे मजदूरों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. हैम्बर्ग के एक स्पोर्ट्स क्लब में कुछ बदलाव होने थे, इसलिए यहां के मैदान में खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान जमीन से 40 सेंटीमीटर नीचे कंक्रीट से बना एक ढांचा सा दिखा. मजदूरों ने बहुत ध्यान से इस पर से मिट्टी हटायी. अंत में जो मिला, उसे देख कर वे हैरान रह गये. यह एक विशालकाय स्वास्तिक था, जिसका आकार 13 गुणा 13 फीट बताया गया है.

जर्मनी में स्वास्तिक नाजी काल की निशानी है. हिन्दू धर्म में इस्तेमाल होने वाले स्वास्तिक को हिटलर ने अपनी पार्टी के निशान के रूप में इस्तेमाल किया. आज उग्रदक्षिणपंथी इसका इस्तेमाल करते हैं. जर्मनी में कपड़ों या गहनों में किसी भी रूप में स्वास्तिक पहनने पर मनाही है क्योंकि इसे यहूदियों पर हुई त्रासदियों के साथ जोड़ कर देखा जाता है.

यह भी पढ़ें-जर्मनी में है नृसिंह भगवान की दुर्लभ मूर्ति

बिलश्टेट हॉर्न नाम के स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योआखिम शिर्मर ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि इस जगह पर 70 के दशक में एक नाजी स्मारक था, जिसे बाद में यहां से हटा दिया गया था. शिर्मर ने बताया कि स्वास्तिक इतना बड़ा था कि उसे वहां से हटाना भी मुश्किल था. शिर्मर के अनुसार ड्रिलिंग मशीन की मदद से इस कंक्रीट के छोटे छोटे टुकड़े किये गये. नगरपालिका की एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्तिक की जानकारी मिलते ही, उसे वहां से हटाने के लिए टीम भेज दी गयी क्योंकि उन्हें डर था कि उग्रदक्षिणपंथी वहां पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें-135 साल पुराने बौद्ध मंदिर को दूसरी जगह ‘खिसका’ रहा है चीन

जर्मनी में कई बार अराजक तत्व स्प्रे पेंट से लोगों के घरों या गाड़ियों पर स्वास्तिक बना देते हैं. पकड़े जाने पर इन्हें सजा और जुर्माना, दोनों हो सकते हैं. अमेरिका में भी डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद कई जगह स्वास्तिक बना दिखा.

—————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 23, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साथ गीता पढ़ने का रहस्य—क्या इससे आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है?

एक साथ गीता पढ़ने का रहस्य—क्या इससे आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है? गीता को सनातन धर्म में “जीवन का सार” माना गया है। इसके श्लोक न केवल ज्ञान देते…

Read now
Astrology

ज्योतिष, भविष्यवाणी और धर्म — संबंध या टकराव?

ज्योतिष, भविष्यवाणी और धर्म — संबंध या टकराव? मानव इतिहास की शुरुआत से ही मनुष्य ने आकाश, समय और अपने भविष्य को समझने की अदृश्य इच्छा को हमेशा…

Read now
Hinduism

क्या सत्य धर्म है या धर्म सिर्फ रूप और रिवाज़ ?

क्या सत्य धर्म है या धर्म सिर्फ रूप और रिवाज़ ? धर्म मानव जीवन का एक अत्यंत गहरा पक्ष है, जो जन्म से मृत्यु तक हमारी सोच, व्यवहार…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *