RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राम मंदिर विवाद: दस्तावेज का अनुवाद पूरा

राम मंदिर विवाद: दस्तावेज का अनुवाद पूरा

राम मंदिर विवाद: दस्तावेज का अनुवाद पूरा
Visual Archive

राम मंदिर विवाद: दस्तावेज का अनुवाद पूरा

राम मंदिर विवाद: दस्तावेज का अनुवाद पूरा

लखनऊ, 1 दिसम्बर; सात वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़े राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई की सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गई है. हिंदी, उर्दू, फारसी, संस्कृत, पाली सहित सात भाषाओं के अदालती दस्तावेज का अंग्रेजी में अनुवाद का काम पूरा हो गया है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में पांच दिसंबर से इस मामले में सुनवाई शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है.

यह भी पढ़ें-वीएचपी ने घोषित की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारिख

11 अगस्त को पिछली सुनवाई पर शीर्ष अदालत ने मामले से संबंधित दस्तावेजों को अंग्रेजी में अनुवाद करने का निर्देश देते हुए सुनवाई पांच दिसंबर तक के लिए टाल दी थी. हिंदू महासभा के वकील विष्णु जैन के मुताबिक, इस मामले से संबंधित करीब 10 हजार पन्नों के दस्तावेज का अंग्रेजी में अनुवाद हो चुका है. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष पांच दिसंबर से इस मामले की सुनवाई होगी.

पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने सभी पक्षकारों को अपने-अपने हिस्से के हिंदी, पाली, उर्दू सहित सात भाषाओं के अदालती दस्तावेज का 12 हफ्ते में अंग्रेजी में अनुवाद करने का निर्देश दिया था. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार को मौखिक साक्ष्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए 10 हफ्ते का वक्त दिया गया था. पीठ ने कहा था कि इसे लेकर आगे सुनवाई स्थगित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें-अयोध्या राम मंदिर के मामले में कितने हैं पक्षकार

पहले अधिकार का निर्धारण होगा

पीठ ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा था कि पहले हम यह तय करेंगे कि विवादित भूमि पर किसका अधिकार है? सनद रहे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने वर्ष 2010 में विवादित स्थल के 2.77 एकड़ क्षेत्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर हिस्से में विभाजित करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि भूमि विवाद का मामला सुलझने के बाद पूजा-अर्चना का अधिकार आदि मसले पर बाद में सुनवाई होगी.

—————————————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 1, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

जगन्नाथपुरी रथयात्रा 2020: रथयात्रा को लेकर SC की  सुनवाई आज

ओडिशा, 22 जून;  महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी या नहीं निकाली जाएगी उस पर आज एक बार फिर देश की सर्वोच्च अदालत में एकल बेंच…

Read now
Hinduism

जगन्नाथपुरी रथयात्रा पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संशोधन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका जगन्नाथ संस्कृति…

Read now
Hinduism

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई

लखनऊ : सीबीआई की विशेष अदालत (अयोध्या प्रकरण) ने शुक्रवार को तय किया कि अयोध्या में ढांचा ढहाये जाने के मामले में आगे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *