6 दिसंबर की सभा में विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य होगा मंदिर निर्माण
अयोध्या , 5 दिसम्बर; विवादित ढांचा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर से प्रति दिन सुनवाई शुरू होने के दूसरे ही दिन 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के ढहाए जाने के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे है. वीएचपी के प्रदेश संगठन मंत्री अंबरीश सिंह शौर्य दिवस के कार्यक्रम को धार देने अयोध्या पहुंचे.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण अवश्य होगा. उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा युद्ध है जिसका विजेता हिंदू समाज होगा. शौर्य, स्वाभिमान और सम्मान का दिवस है 6 दिसंबर.
यह भी पढ़ें – आपको क्या लगता है – क्या आएगा सुप्रीम कोर्ट का “अयोध्या मामले पर फैसला”?
1992 का वर्ष हिंदुओं के गौरवशाली अतीत का बिंब है जिसकी झलक कलंकित ढांचे की समाप्ति से दिखी. हिंदू समाज धार्मिक सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठावान हो. भगवान श्रीराम के गुणों को आत्मसात कर अपने सांस्कृतिक धार्मिक जीवन मूल्यों की रक्षा करे और वह अपने से जुड़े कार्यो को सहजता से कर सकता है जो दीर्घकालिक विकास युक्त हो सकता है.
यह भी पढ़ें – रामलला की सेवा में इन तीनों के आगे धर्म नहीं आता आड़े
उन्होंने कहा, “राम जन्मभूमि पर विराजमान राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए जो आंदोलन प्रारंभ हुआ वह कोई एक दिन में नहीं हुआ. उसके लिए गांव -गांव में लोगों को खड़ा किया गया तब जाकर वह ढांचा जो हिंदू समाज के सीने पर खड़ा होकर गुलामी का बोध कराता रहा. वह समाप्त हुआ और भारत की धार्मिक आजादी का प्रथम सूत्रपात हुआ. हिंदू समाज को कभी सरकारों के आधीन रह कर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के उत्थान की प्रतिक्षा नहीं करना चाहिए. ” उन्होंने आगे कहा कि हम स्वयं आगे बढें सरकार पीछे चलेगी.
यह भी पढ़ें-‘फिर तामीर करो’ पोस्टर से अयोध्या में माहौल बिगाड़ने की मंशा
अंबरीश सिंह ने कहा “वातावरण का निर्माण एकजुटता से होता है. 6 दिसंबर को सम्पन्न होने वाली सभा आगामी लक्ष्य पूर्ति की दिशा अवश्य तय करेगी. इस लिए इसकी व्यापक तैयारी परंपराओं के अनुसार होनी चाहिए.”
इस अवसर पर कारसेवक पुरम प्र.शिवदास, सहप्रान्तीय मंत्री राकेश वर्मा, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख जितेंद्र शास्त्री, विभाग मंत्री शिव प्रताप -सिंह, गोविंद शाह, धीरेश्वर वर्मा, श्याम बाबू गुप्त, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, निरंकार महेश मिश्र आदि उपस्थित रहे.
——————————————-
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply