RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना

ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना

ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना
Visual Archive

ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना

ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना

  • 50 वर्षों का इतिहास वीडियो और नृत्य नाटिका से दिखाया
  • ब्रह्मा बाबा की प्रेरणा से किया गया था इस म्यूजियम का निर्माण
  • दादियों और वरिष्ठ दीदियों का किया गया सम्मान

13 मार्च, आबू रोड (नि. प्र.) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कोलकाता में बनाए गए विशाल स्प्रीचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह मंगलवार को शांतिवन के डॉयमंड हॉल में गरिमापूर्ण तरीके और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीडियो और नृत्य नाटिका के माध्यम से कोलकाता म्यूजियम के 50 वर्षों का इतिहास दिखाया गया। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे इस म्यूजियम की सेवाओं वैश्विक हुईं और इसकी विशेषता क्या है। इसके साथ ही किस तरह म्यूजियम की संकल्पना रखी गई और धीरे-धीरे कैसे अपने स्थापना के गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूरे किए। इस म्यूजियम की संकल्पना साकार में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने रखी थी। गौरतलब है कि ब्रह्मा बाबा का लौकिक परिवार कोलकाता में ही रहता था। साथ ही बाबा इस संस्था की स्थापना के पूर्व हीरे-जवाहरातों का कारोबार यहीं से संचालित करते थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि आज बहुत ही खुशी हो रही है कि ाज से 50 साल पहले जो आध्यात्मिक म्यूजियम कोलकाता में शुरू किया गया था उसके 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसके माध्यम से आज समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है और हजारों लोगों को जीवन बदला है। इस दौरान कोलकाता की ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी दादियों और वरिष्ठ भाईयों का मुकुट पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। 

संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी ने कहा कि इसी तरह ये म्यूजियम आध्यात्मिक शक्तिकेंद्र बनकर लोगों के जीवन में प्रकाश का उजाला करता रहेगा। जनरल मैनेजर बीके  मुन्नी बहन ने कहा कि बाबा की प्रेरणा से कोलकाता में सेवाओं का विस्तार और तेज गति से होता रहे ऐसी शुभ भावना और शुभ कामना है। पश्चिम बंगाल कोलकाता क्षेत्र की डायरेक्टर कानन बहन ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है कि जिस म्यूजियम की स्थापना बाबा की प्रेरणा से आज से 50 साल पहले जो नींव रखी गई थी वह आज हजारों लोगों के जीवन परिवर्तन का केंद्र बना है। संस्था के इतिहास में यह पहला आध्यात्मिक म्यूजियम है। महोत्सव में कोलकाता की बीके चंद्रा बहन, बीके तृषाली बहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कोलकाता के कलाकारों ने बांधा समां

महोत्सव में कोलकाता से विशेष तौर पर आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। दुर्गा प्रस्तुति के दौरान कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही 50 वर्षों में की गई आध्यात्मिक सेवाओं के लेकर तैयार की गई पुस्तक का भी विमोचन किया गया। शांतिवन के मधुरवाणी गु्रप के कलाकारों ने स्वागत गीत और बधाई गीत प्रस्तुत किया। कविता का पाठ इस दौरान ईशु दादी, संस्था के महासचिव बीके निर्वैर, बीके बृजमोहन भाई, कार्यकारी सचिव मृत्युंजय भाई सहित पश्चिम बंगाल से आए हजारों भाई-बहन मौजूद रहे।   

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World March 14, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

ब्रह्माकुमारीज ने शुरू किया सिरोही जिले का सबसे बड़ा कोविड सेन्टर

शुरू हुआ संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज का मानसरोवर कोविड सेन्टर आबू रोड, 22 अप्रैल, निसं। सिरोही जिले में तेजी से बढ़ते करोना मरीजों की संख्या को देखते…

Read now
Hinduism

किस आध्यात्मिक सेंटर में कोरोना का 95% रिकवरी रेट ?

राजयोग, ध्यान, व्यायाम और दवाईयों से 95% रिकवरी रेट आबू रोड, राजस्थान। वर्तमान समय कोरोना से पूरे विश्व के लोग प्रभावित है। भारत में भी विकराल रुप धारण…

Read now
Hinduism

विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनेगी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि

दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि आबू रोड, 24 अगस्त, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 अगस्त को विश्व…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *