RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

सामुद्रिक शास्त्र : पेट के आधार पर जानिए आपका स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र : पेट के आधार पर जानिए आपका स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र : पेट के आधार पर जानिए आपका स्वभाव
Visual Archive

सामुद्रिक शास्त्र : पेट के आधार पर जानिए आपका स्वभाव

पेट के आधार पर जानिए आपका स्वभाव

  • पेट के आधार पर किसी स्त्री या पुरुष के स्वभाव की जानकारी कैसे पता करें

ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों को देखकर व्यक्तित्व के साथ भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।

पेट मनुष्य शरीर का ऐसा अंग है, जिस पर पूरा शरीर निर्भर रहता है। पेट भोजन ग्रहण करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। पेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का असर तुरंत ही पूरे शरीर पर होता है। लंबी आयु के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।

सुंदर पेट किसी भी व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि करता है। विशेष रूप से किसी स्त्री के लिए सुंदर और आकर्षक पेट काफी मायने रखता है। जिस स्त्री का पेट सुंदर दिखाई देता है, उसका आकर्षण काफी अधिक रहता है। जबकि बेडोल और मोटे पेट की वजह से चेहरे की सुंदरता भी कई बार फीकी पड़ जाती है। 

महिलाओं के पेट के आधार पर उनके बारें में कई बातें जान सकते है। 

आइये जानते हैं महिलाओं के पेट का आकार कैसे बताते हैं उनके बारे में….

जिस स्त्री के पेट पर बाल होते हैं, उसका विवाह उच्च कुल में होता है। उसे बहुत शालीन और संस्कारी पति मिलता है। 

जिन स्त्रियों का पेट अधिक ऊँचा दिखाई देता है वे जल्दी ही किसी पुरुष की ओर आकर्षित हो जाती है, ये हमेशा सुन्दर दिखने का प्रयास करती है अधिकतर ऐसे पेट वाली स्त्रियां अपने पति के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नही होती हैं।

ऐसे स्त्री या पुरुष जिनके पेट पर एक वलि(रेखा) होती है उन्हें शास्त्रों का ज्ञाता माना जाता है इस प्रकार के स्त्री-पुरुष उनके घर-परिवार और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते है।

स्त्रियों के पेट के बारे में कहा जाता है जिनका पेट बहुत सुन्दर दिखाई देता है, वे भाग्यशाली होती है. चिकना, पतला और सुन्दर आकार का पेट शुभ माना जाता है इन स्त्रियों को जीवन में अनेक उपलब्धियां हासिल होती है।

ऐसी स्त्री जिनका पेट, कमर के बराबर मोटा होता है वे स्त्रिया किसी भी परिस्थिति में हार नही मानती है। ऐसी स्त्रिया कभी धन के मामले में भी समझौता नही करती हैं और यहाँ तक माना जाता है की ऐसी स्त्रिया अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है.

ऐसी स्त्रियां जिनके पेट का आकार ठीक नही होता है अर्थात बेडोल और सुन्दर दिखाई देता है, उन स्त्रियों को अपने जीवन में अधिकतर संघर्ष करना पड़ता है।

ऐसे लोग जिनके पेट पर तीन वलि (रेखा) दिखाई पड़ती है वे लोग बहुत उच्च श्रेणी के होते है, ये विद्वान होते है तथा आचार्य पद को प्राप्त करने वाले होते है और अपने सम्पूर्ण जीवन में विशेष उपलब्धिया हासिल करते है।

ऐसे स्त्री या पुरुष जिनके पेट पर चार वलि (रेखा) दिखाई देती है इवे लोग अपने दाम्पत्य जीवन में अधिक पुत्र सन्तान की प्राप्ति होती है।

ऐसे व्यक्ति जिनके पेट पर एक भी रेखा नही होती है वे बहुत ही खुशनसीब होते हैं क्योंकि इनको अपने जीवन राजा के समान सुख की प्राप्ति होती है ऐसे लोग शाही अंदाज में अपना जीवन जीते है इनके पास धन वैभव की कमी नही होती है।

घड़े के आकार का : जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े के आकार का हो, वह स्त्री अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के पश्चात ही सुखों का भोग कर पाती है। ऐसी स्त्रीयां अपने परिवार को चलाने के लिए स्ंवय व्यापार या नौकरी करती है।

पेट हमेशा से ही पतला : पतले पेट वाली देखने में बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी सुंदरता इनके मन के कारण और बढ़ जाती है। इनका स्वभाव सभी के लिए मिलनसार होता है। यह अपने मन में किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं रखती है। इस तरह की महिलाओं का धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।

चिकना पेट : जिन महिलाओं का पेट बहुत चिकना होता है, वे दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ इनका स्वभाव भी बहुत कोमल होता है। चिकने पेट वाली महिलाओं का झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा होता है। 

पेट मोटा हो : जिन स्त्रियों का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्यशाली भी होती हैं। जिन महिलाओं का पेट मोटा और बाहर निकला हुआ होता है। वो धन को लेकर बहुत संकोची स्वभाव की होती हैं। और तो और धन के मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करती हैं।    

दायीं ओर झुका हुआ पेट : जिन स्त्रियों का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वो महिलाएं स्वभाव से बहुत व्यावहारिक होती हैं। ये सुंदर और भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती हैं। इन महिलाओं की शादी जिस भी घर में होती है, ये उस घर को खुशियों से भर देती हैं।

बायीं ओर झुका हुआ पेट : इस तरह की महिलाएं अपने पति को सुख देने वाली होती हैं। इनकी कोख से कन्याओं के जन्म की संभावना ज्यादा रहती है।

निचला पेट : जिनका पेट नीचे की ओर ज्यादा होता है, वो अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर होती हैं। ऐसी महिलाएं कड़े परिश्रम और मेहनत के दम पर अच्छा मुकाम हासिल करती हैं।

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 3, 2018 6 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *