पूरे भारत में आज मनाई जाएगी ईद
नयी दिल्ली, 16 जून; जामा मस्जिद के शाही इमाम ने ऐलान किया है कि भारत में 16 जून (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी. सऊदी अरब में 15 जून को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं भारत में एक दिन बाद यानि 16 जून को ईद मनाई जाएगी.
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि इस अंदेशे पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2006 में उन्होंने देश की बड़ी चांद कमिटियों की बैठक दिल्ली में बुलाई थी. उसमें यह तय किया गया था कि कहीं पर भी अगर चांद की तस्दीक हो जाती है तो उस जगह की चांद कमिटी दूसरी कमिटी से मशविरा करे और सामूहिक रूप से कोई एक ही ऐलान हो. पिछले करीब 11 साल तक तो यह सिलसिला चला. इस दौरान अमूमन ऐसा कोई विरोधाभास देखने में नहीं आया.

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply