RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

यज्ञमय जीवन ही मनुष्य जीवन की सार्थकता : डॉ. प्रणव पण्ड्या

यज्ञमय जीवन ही मनुष्य जीवन की सार्थकता : डॉ. प्रणव पण्ड्या

यज्ञमय जीवन ही मनुष्य जीवन की सार्थकता : डॉ. प्रणव पण्ड्या
Visual Archive

यज्ञमय जीवन ही मनुष्य जीवन की सार्थकता : डॉ. प्रणव पण्ड्या

यज्ञमय जीवन ही मनुष्य जीवन की सार्थकता – डॉ. प्रणव पण्ड्या

  • नवरात्र के तीसरे दिन शांतिकुंज में साधकों को संबोधन 
हरिद्वार 12 अक्टूबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र साधना के साथ यज्ञमय जीवन बनाने की दिशा में काम करने से ही मनुष्य जीवन सार्थक होगा। यज्ञ- दान, संगतिकरण और देवपूजन का संयुक्त रूप है।
 
वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने आये साधकों को संबोधित कर रहे थे। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पण्ड्या ने कहा कि गायत्री सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी और यज्ञ सत्कर्मों का पिता है। सद्भावनाओं एवं सत्प्रवृत्ति के विकास के लिए गायत्री माता और यज्ञ पिता का युग्म हर दृष्टि से सफल एवं समर्थ है। इसको ध्यान में रखते हुए देश भर में गृहे-गृहे यज्ञ व गृहे-गृहे गायत्री उपासना का क्रम प्रारंभ किया गया है। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि जो वस्तु यज्ञ की अग्नि के संपर्क में आती है, उसे अग्नि देवता अपने में समाहित करके अपने समान ही बना लेती है। उसी प्रकार जो पिछड़े या बिछड़े व्यक्ति अपने संपर्क में आएँ, उन्हें सकारात्मक दिशा में चलने वाले बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जप करो, स्वाध्याय करो और निःस्वार्थ भाव से सेवा करो। निष्काम सेवा करने से जीवन यज्ञमय बनता है। मनुष्य अपनी शक्तियों, संपत्तियों का उपयोग परमार्थ के लिए जितना अधिक करेगा, उसका प्रतिफल भी वह उतना ही अधिक पायेगा।
 
डॉ. पण्ड्या ने कहा कि यज्ञ के द्वारा जो शक्तिशाली तत्त्व वायुमण्डल में फैलते हैं, उनसे हवा में घूमते कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। साधारण रोगों सहित कई गंभीर बीमारी से बचने का यज्ञ एक सामूहिक उपाय है। दवाओं में सीमित व्यक्तियों को ही बीमारियों से बचाने की शक्ति है, पर यज्ञ की वायु दूर-दूर तक पहुँचती है और अन्य प्राणियों की भी सुरक्षा करती है। मनुष्य की ही नहीं, अन्य जीव जन्तुओं के आरोग्य की रक्षा भी यज्ञ से होती है। गायत्री परिवार के जनक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सूत्रों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्ग जैसे आनन्द से भर देता है और कुबुद्धि, कुविचार, दुर्गुण एवं दुष्कर्मों से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से सुधार होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र साधना के साथ यज्ञ का विशेष महत्त्व है। इन दिनों जप के साथ मनोयोगपूर्वक यज्ञ करना चाहिए।
 
इससे पूर्व युगगायकों ने ‘हे प्रभो! जीवन हमारा यज्ञमय कर दीजिए..’’ गीत से उपस्थित साधकों को उल्लसित किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक श्री शिवप्रसाद मिश्र सहित देश-विदेश के नवरात्र साधना करने आये साधकोंं, शांतिकुंज, देवसंस्कृति विवि व ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के भाई-बहिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 12, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गायत्री तीर्थ शांतिकुज|वसंत पर्व आगाज के साथ गायत्री तीर्थ शांतिकुज का “स्वर्ण जयंती वर्ष प्रारंभ”

आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर “आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार” को विस्तार करने का लिया संकल्प आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार को विस्तार करने का लिया संकल्प…

Read now
Hinduism

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना

गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से मार्गदर्शन लेकर गंगा सेवा मंडल प्रशिक्षण टोली रवाना  हरिद्वार 14 नवंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत संगठित…

Read now
Hinduism

शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शौर्य दीवार का हुआ अनावरण

शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शौर्य दीवार का हुआ अनावरण संस्कृति के नायकों व राष्ट्र भक्तों के कारण भारत अक्षुण्ण – राज्यपाल युवा पीढ़ी के लिए एक…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *