RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

Vedas : A New Perception पुस्तक का अनावरण – वैदिक शिक्षा पर चर्चा

Vedas : A New Perception पुस्तक का अनावरण – वैदिक शिक्षा पर चर्चा

Vedas : A New Perception पुस्तक का अनावरण – वैदिक शिक्षा पर चर्चा
Visual Archive

Vedas : A New Perception पुस्तक का अनावरण – वैदिक शिक्षा पर चर्चा

Vedas : A New Perception पुस्तक का अनावरण – वैदिक शिक्षा पर चर्चा

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनैक्सी में आज वेदों पर लिखी गई एक कॉफी टेबलबुक का खास अनावरण समारोह हुआ। डॉ सत्यकाम भारद्वाज वैदिक शोध संस्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस किताब अनावरण समारोह में वेदों पर बहुत ही गंभीर चर्चा हुई। Vedas : A New Perception नाम की इस किताब को जाने माने शोधकर्ता स्वर्गीय डॉ सत्यकाम भारद्वाज ने लिखा है और इसे दुनिया के सामने लाने के लिए उनका परिवार आज सफल हुआ। किताब का अनावरण केन्द्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने किया।

वेदों के ज्ञान को उसके मूल तत्वो ंके संग सबके लिए सुलभ बनाने की इस कोशिश को मुकाम तक पहुंचाने का काम डॉ दक्ष भारद्वाज ने किया, जो अब डॉ सत्यकाम भारद्वाज वैदिक शोध संस्थान फाउंडेशन के जरिए वैदिक ज्ञान के प्रचार प्रसार में लगें।

इस खास मौके पर एक चर्चा भी रखी गई, जिसके जरिए वैदिक शिक्षा के आज की शिक्षा पद्धति में शामिल करने की बात पर विचार विमर्श हुआ। चर्चा को दिशा देने के लिए Business World Magazine के Chiarman अनुराग बत्रा ने विभिन्न क्षेत्रों से वेद और वैदिक शिक्षा पर बात करने के लिए खास मेहमानों को निमंत्रित किया।

चर्चा में प्रख्यात पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, पद्मश्री वीरेन्द्र राज मेहता, वेदों की शिक्षा का कार्य सालों से करने वाली ़़डॉ श्रुति पोद्दार, आंब्रा फाउंडेशन की विनीता बख्शी, बीजेपी से जुडे विनीत गोयनका और रिलीजन वर्ल्ड के संस्थापक भव्य श्रीवास्तव शामिल थे। चर्चा में समाज में नैतिक मूल्यों के विकास में, भारतीय संस्कृति और संस्कार के विकास में वैदिक शिक्षा के महत्व को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया।

कार्यक्रम में देश-विदेश के बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 26, 2018 2 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *