RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राम मंदिर के उद्घोष से शुरू हुआ धर्मादेश – हिंदू संतों का महासमागम

राम मंदिर के उद्घोष से शुरू हुआ धर्मादेश – हिंदू संतों का महासमागम

राम मंदिर के उद्घोष से शुरू हुआ धर्मादेश – हिंदू संतों का महासमागम
Visual Archive

राम मंदिर के उद्घोष से शुरू हुआ धर्मादेश – हिंदू संतों का महासमागम

राम मंदिर के उद्घोष से शुरू हुआ धर्मादेश – हिंदू संतों का महासमागम

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों के हजारों संत जुटे हैं कुछ खास मुद्दों पर चर्चा के लिए। धर्मादेश के नाम से अखिल भारतीय संत समिति ने देश भर के संतों का आह्वान किया था, जिसके बाद आज 3 नवंबर को सुबह से ही संतों के आगमन का सिलसिला यहां लगा रहा।

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य, महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी अनुभूतानंद गिरि, स्वामी नवलकिशोर दास ने इस मौके पर दीप जलाकर उद्घाटन किया।

देश के सभी तेरह अखाड़ों के साथ साथ किन्नर अखाड़ा के प्रतिनिधियों ने भी यहां अपनी मौजूदगी दिखाई। अखिल भारतीय संत समिति ने इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए देश के सभी बड़े संतों को इसमें आमंत्रित किया है। जगतगुरु रामभद्राचार्यजी, स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और श्रीश्री रविशंकर जी इसमें 4 नवंबर को हिस्सा लेंगे।

वीएचपी के सक्रिय सहयोग से होने वाले इस आयोजन में सभी संतों ने राम मंदिर पर सीधी बात करने का मन बनाया है। देश के सभी हिस्सों के आए संतों को अलावा जैन धर्म के भी संतों को इसमें न्योता दिया गया है।

धर्मादेश में आज अलग-अलग दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साधु-संत चर्च और मस्जिदों द्वारा दिए जा रहे फतवा पर भी चर्चा करेंगे। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संत समाज देश के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल में देश विरोधी ताकतें शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज उन्माद फैला रहे हैं, अयोध्या के मामले में जब वह कहते हैं कि उनके पास समय नहीं है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 3, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

संत परंपरा भारत में कैसे विकसित हुई?

भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन में संत परंपरा का विशेष स्थान है। यह परंपरा केवल धार्मिक साधना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सुधार, नैतिक शिक्षा और…

Read now
Hinduism

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? 

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? चातुर्मास — यह शब्द सुनते ही मन में एक पवित्र ठहराव, तप और आत्मचिंतन की छवि बनती है। यह वह…

Read now
Hinduism

मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 44,111 रुपये का किया दान |

मुसलमानों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए किया दान बेलापुर: श्रीरामपुर तालुका के बेलापुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरिजी महाराज और राष्ट्रसंतचार्य…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *