Shahi Snan Timings for Akhara in Kumbh 2019 : प्रथम शाही स्नान का समय
प्रयागराज। मेला प्रशासन ने अखाड़ों के शाही स्नान का क्रम भी तय कर लिया। सबसे पहले संन्यासी अखाड़ों का शाही स्नान होगा। इसके बाद बैरागी और फिर उदासीन अखाड़े स्नान करेंगे।
शाही स्नान की तय रूपरेखा के अनुसार सबसे पहले सुबह 5:15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़े का जुलूस निकलेगा। 6:15 बजे इन अखाड़ों का जुलूस संगम नोज पहुंचेगा। इनको 40 मिनट स्नान का समय दिया गया है। 6:55 बजे घाट से निकलकर इन अखाड़ों के जुलूस 7:55 बजे अपने शिविरों में पहुंच जाएंगे। इनके बाद सुबह 6:05 बजे निरंजनी और आनंद अखाड़े के जुलूस निकलेंगे। 7:05 बजे संगम नोज पहुंचकर इन दोनों अखाड़ों के संतों की भी 40 मिनट तक डुबकी लगेगी। 7:45 बजे घाट से निकलकर यह अखाड़े 8:45 बजे शिविर पहुंच जाएंगे। फिर सुबह सात बजे एक साथ जूना, अग्नि और आवाहन अखाड़े के जुलूस शाही स्नान के लिए निकाले जाएंगे।
अखाड़ों के शाही स्नान का समय
15 जनवरी सुबह से
महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा
प्रस्थान समय 5:15 सुबह
संगम नोज पर आगमन सुबह 6:15 पर
स्नान के लिए मिला समय 40 मिनट
6:55 पर वापसी
निरंजनी और आनंद अखाड़ा
प्रस्थान कासमय सुबह 6:06 मिनट
संगम नोज पर आगमन 7:05 पर फिर
स्नान के लिए मिला समय 40 मिनट
प्रस्थान 7:45 पर
जूना अग्नि आवाहन अखाड़ा
प्रस्थान का समय 7:00 बजे
संगम नोज पर पहुंचने का समय 8:00 बजे
स्नान का समय 40 मिनट
शिविर की तरफ वापसी का समय 8:40
निर्मोही अखाड़ा
प्रस्थान का समय 9:40 बजे सुबह
संगम नोज पर 10:40 पर आगमन
स्नान का समय 30 मिनट
सुबह 11:10 पर शिविर के लिए वापसी
दिगंबर अखाड़ा
प्रस्थान समय 10:20
संगम नोज पर पहुंचने का समय 11:20
स्नान का समय 50 मिनट
12:10 बजे शिविर के लिए वापसी
निर्वाणी अखाड़ा
प्रस्थान समय 11:20 पर
संगम नोज पर पहुंचने का समय 12:20 मिनट
स्नान कासमय 30 मिनट
12:50 पर प्रस्थान का समय
नया पंचायतीअखाड़ा
शिविर से प्रस्थानका समय12:15 बजे
संगम नोज पर 1:15 पर पहुंचेंगे
55 मिनट नहाने का समय
2:10 पर वापसी
बड़ा पंचायती अखाड़ा
1:20 पर शिविर से प्रस्थान
संगम नोज पर 2:20 पहुंचेंगे
1 घंटे स्नान का समय
3:20 बजे शाम को वापसी
निर्मल अखाड़ा
प्रस्थान का समयका दोपहर 2:40 पर
संगम नोज पर 3:40 पर
स्नान का समय 40 मिनट
प्रस्थान का समय 4:20 पर
कुंभ मेला के पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अखाड़ा परिषद की बैठक में शाही स्नान की रूपरेखा को मेला प्रशासन ने अंतिम रूप दिया। शाही स्नान की व्यवस्था के अलावा रूट, स्थल और समय को लेकर सभी अखाड़ों के संतों ने अपनी-अपनी राय दी। लंबे-विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि वर्ष 2013 में अपनाई गई शाही स्नान की पंरपरा के अनुरूप ही इस बार भी अखाड़े संगम नोज पर डुबकी लगाने जाएंगे। इसके बाद 15 जनवरी को होने वाले प्रथम शाही स्नान के जुलूसों के संगम नोज पर आगमन, प्रस्थान के साथ ही स्नान के लिए समय का निर्धारण किया गया। ( सूचना साभार – अमर उजाला)
@religionworldin
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply