RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

बारिश का मौसम आने से पहले लगाए अपनी राशि का पौधा…

बारिश का मौसम आने से पहले लगाए अपनी राशि का पौधा…

बारिश का मौसम आने से पहले लगाए अपनी राशि का पौधा…
Visual Archive

बारिश का मौसम आने से पहले लगाए अपनी राशि का पौधा…

बारिश का मौसम आने से पहले लगाए अपनी राशि का पौधा…

ग्रहों का हर एक जीव पर प्रभाव होता है। उसी प्रकार पेड़-पौधों और ग्रहों का विशेष संबंध है। इसी प्रकार हर एक राशि का संबंध पेड़-पौधों से होता है। यह पेड़-पौधे सभी राशि वालों को प्रभावित करते हैं।

किसी को यह नकारात्मक ऊर्जा देते हैं, तो किसी को सकारात्मक ऊर्जा। थोड़े से उपाय करने से यह आपके जीवन में लाभ दे सकते हैं। तो क्यों न करें यह उपाय…। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। इनका पेड़ पौधे और वनस्पतियों पर काफी प्रभाव माना गया है।

किस राशि के लोगों को क्या उपाय करना चाहिए, जिससे उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा आए और घर का बजट भी अच्छा रहे।

प्रत्येक राशि वालों के लकी प्लांट अलग-अलग होते हैं। अपनी राशि के अनुसार पौधा रोपने से जीवन में परिवर्तन आ जाता है।

मेष राशि (Aries)

इस राशि का स्वामी मंगल है और मंगल के प्रभाव वाला पेड़ चंदन है। मेष राशि के लोगों को मंगलवार के दिन लाल चंदन की पूजा करना चाहिए और अपने वॉलेट में छोटा लाल चंदन का टुकड़ा भी रखना चाहिए।

वृष राशि (Tauras)

वृषभ राशि वालों को शुक्रवार के दिन गुलर के पेड़ की जड़ अपने घर में लाना चाहिए और सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। यह छोटा सा उपाय आपके घर में पैसों की कभी कमी नहीं होने देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले के लिए अपामार्ग, जिसे आम बोलचाल की भाषा में आंधीझाड़ा कहते हैं। बुधवार के दिन इसके पौधे का पत्ता अपने वॉलेट में रखना चाहिए। इससे हमेशा अपने वॉलेट में बरकत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए पलाश के फूल काफी शुभ माने गए हैं। कर्क राशि वालों को पलाश के फूलो की पूजा कर घर की तिजोरी और वॉलेट में रखना चाहिए। इससे इनके घर आर्थिक तंगी कभी नहीं हो सकती।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आंकड़े के पेड़ की लकड़ी काफी शुभ मानी गई है। सिंह राशि वालों को आंकड़े के पेड की पूजा करके उसकी लकड़ी तिजोरी में रखना चाहिए। इस मामूली से उपाय से सिंह राशि वालों के घर में हमेशा बरकत रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इन्हें भी अपामार्ग (आंधी झाड़ा) की पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद इसकी लकड़ी को घर की तिजोरी और अपने वॉलेट में रखना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

सफेद पलाश तुला राशि के लिए शुभ होता है। इसके पौधे के सफेद फूलों को सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। यह उपाय करने से चमत्कारिक फायदा देखा गया है। ज्योतिषियों का मत है कि इससे पैसा दोगुना होने लगता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग खैर के पेड़ की पूजा करें तो उनकी आर्थिक स्थित सुधरने लगेगी। इस राशि के लोग मंगल देव की आराधना करें। मंगलवार के दिन खैर के पेड़ की जड़ लेकर आएं और पूजा कर तिजोरी में रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि वाले लोग पीपल की पूजा जरूर करें। क्योंकि धनु राशि वालों के लिए पीपल का पेड़ धन देने वाला माना गया है। धनु राशि वाले गुरुवार के दिन इसकी पूजा करें और इसकी लकड़ी लाकर तिजोरी में रखें। ज्योतिषियों का मानना है कि इससे घर में धन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि वालों पर शनि की कृपा बरसती है। मकर राशि वालों को शनि देव की आराधना से धन लाभ होता है। शनिवार को मकर राशि वाले शमि के पौधे की पूजा करें और उसकी जड़ को अपने वॉलेट में रखें। हमेशा बरकत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि का स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वालों को अपने वॉलेट में काले कपड़े में शमि पौधे की लकड़ी रखना चाहिए। इससे वे हमेशा बरकत महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों को पीले चंदन की लकड़ी हमेशा घर की तिजोरी में रखना चाहिए। कभी-कभी चंदन की लकड़ी को मस्तिष्क से जरूर लगाए। हमेशा घर में बरकत रहेगी।

गणना – पं. दयानंद शास्त्री 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World July 1, 2019 4 min read
Share: