करतारपुर गुरुद्वारा कमिटी का बड़ा फैसला
इस्लामाबाद, 13 जुलाई; भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर जल्द बातचीत होने वाली है। इस बीच पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हटा दिया है। गोपाल सिंह चावला अब करतारपुर कॉरिडोर कमेटी का भी सदस्य नहीं है। करतारपुर कॉरिडोर को जल्द से जल्द पूरा करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच 14 जुलाई को एक बार फिर से बैठक होगी।
भारत करतापुर कॉरिडोर का जल्द निर्माण चाहता है। 31 अक्टूबर से पहले काम पूरा करने का इरादा है। दूसरे दौर की बातचीत में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर बात हो सकती है.

यहां आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर कमेटी में गोपाल सिंह चावला को शामिल करने पर भारत ने सख्त नाराजगी जताई थी. इसी मुद्दे पर भारत ने पिछली बार इस बैठक को रद्द कर दिया था. इसके बाद रविवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर शुरु होने वाली बैठक से पहले पाकिस्तान सरकार ने गोपाल सिंह चावला को इस कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारी तेज़ हो गई है. ननकाना साहिब में 25 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन निकाला जाएगा. सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरुनानक देव जी के 550वां प्रकाश पर्व के उत्सव की तैयारियां देश और दुनिया में जोर—शोर से की जा रही हैं.
पाकिस्तान के ननकाना साहिब जहां पर इस महान संत का जन्म हुआ, वहां से 25 जुलाई को एक अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन निकाला जा रहा है, जो अटारी से होते हुए भारत पहुंचेगा और सुल्तानपुर लोधी में इसका समापन होगा. शिरोमणि गुरूद्धारा प्रबंधन कमेटी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी न्योता भेजा है.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.