RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

करवाचौथ विशेष : जानिए चांद को छलनी से क्यों देखा जाता है ? चाँद निकलने का समय

करवाचौथ विशेष : जानिए चांद को छलनी से क्यों देखा जाता है ? चाँद निकलने का समय

करवाचौथ विशेष : जानिए चांद को छलनी से क्यों देखा जाता है ? चाँद निकलने का समय
Visual Archive

करवाचौथ विशेष : जानिए चांद को छलनी से क्यों देखा जाता है ? चाँद निकलने का समय

करवाचौथ विशेष: जानिए चांद को छलनी से क्यों देखा जाता है, चाँद निकलने का समय

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी और चांद का दीदार करने के बाद ही अपना व्रत तोडेंगी। इस दिन महिलाएं छलनी में दीपक रखकर चांद की पूजा भी करती है । क्या आप जानते है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा क्यों करती हैं। आइए जानते है करवा चौथ के व्रत में चांद की पूजा क्यों होती है।

धार्मिक आधार 

धार्मिक आधार पर देखें तो कहा जाता है कि चंद्रमा भगवान ब्रह्मा का रूप है। एक मान्यता यह भी है कि चांद को दीर्घायु का वरदान प्राप्त है और चांद की पूजा करने से दीर्घायु प्राप्त होती है। साथ ही चद्रंमा सुंदरता और प्रेम का प्रतीक भी होता है, यही कारण है कि करवा चौथ के व्रत में महिलाएं छलनी से चांद को देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक साहूकार की बेटी ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था पर अत्यधिक भूख की वजह से उसकी हालत खराब होने लगी थी, जिसे देखकर साहूकार के बेटों ने अपनी बहन से खाना खाने को कहा लेकिन साहूकार की बेटी ने खाना खाने से मना कर दिया। भाइयों से बहन की ऐसी हालत देखी नहीं गई तो उन्होंने चांद के निकलने से पहले ही एक पेड़ पर चढ़कर छलनी के पीछे एक जलता हुआ दीपक रखकर बहन से कहा कि चांद निकल आया है। बहन ने  भाइयों की बात मान ली और दीपक को चांद समझकर अपना व्रत खोल लिया और व्रत खोलने के बाद उनके पति की मुत्यु हो गई और ऐसा कहा जाने लगा कि असली चांद को देखे बिना व्रत खोलने की वजह से ही उनके पति की मृत्यु हुई थी। तब से अपने हाथ में छलनी लेकर बिना छल-कपट के चांद को देखने के बाद पति के दीदार की परंपरा शुरू हुई ।

यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय

दिल्‍ली
चांद निकलने का समय- 8: 20 PM

उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड

स्‍थान- नोएडा/ग्रेटर नोएडा/गाज़ियाबाद
चांद निकलने का समय- 8: 15 PM

स्थान- लखनऊ
चांद निकलने का समय- 8:08 PM

स्थान- वाराणसी
चांद निकलने का समय- 7:58 PM

स्‍थान- कानपुर
चांद निकलने का समय- 8: 09 PM

स्‍थान- गोरखपुर
चांद निकलने का समय- 8: 09 PM

स्‍थान- प्रयागरारज
चांद निकलने का समय- 8: 03 PM

स्थान- बरेली
चांद निकलने का समय- 8:08 PM

स्थान- मेरठ
चांद निकलने का समय- 8:14 PM

स्‍थान- आगरा
चांद निकलने का समय- 8: 16 PM

स्‍थान- बहराइच
चांद निकलने का समय- 8: 00 PM

स्‍थान- फैजाबाद
चांद निकलने का समय- 7: 59 PM

स्‍थान- झांसी
चांद निकलने का समय- 8: 18 PM

स्थान- देहरादून
चांद निकलने का समय- 8:10 PM

पंजाब/ हरियाणा/चंडीगढ़
स्थान- चंडीगढ़
चांद निकलने का समय- 8:14 PM

स्थान- अमृतसर
चांद निकलने का समय- 8:20 PM

स्‍थान- अंबाला
चांद निकलने का समय- 7:46 PM

स्‍थान: भटिंडा
चांद निकलने का समय- 8:23 PM

स्थान – गुरुग्राम
चांद निकलने का समय- 8:21 PM

बिहार/झारखंड
स्थान- पटना
चांद निकलने का समय- 7:49 PM

स्‍थान- गया
चांद निकलने का समय- 7: 21 PM

स्‍थान- मुजफ्फरपुर
चांद निकलने का समय- 7: 47 PM

स्‍थान- भागलपुर
चांद निकलने का समय- 7: 42 PM

स्थान- रांची
चांद निकलने का समय- 7:52 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर/ हिमाचल प्रदेश
स्थान- जम्‍मू
चांद निकलने का समय- 08:18 PM

स्थान- शिमला
चांद निकलने का समय- 08:12PM

मध्‍य प्रदेश/ छत्तीसगढ़
स्थान- भोपाल
चांद निकलने का समय- 8:25PM

स्थान- इंदौर
चांद निकलने का समय- 8:32 PM

स्‍थान- जबलपुर
चांद निकलने का समय- 8: 14 PM

स्‍थान- रायपुर
चांद निकलने का समय: 8: 11 PM

राजस्‍थान
स्थान- जयपुर
चांद निकलने का समय- 8:29 PM

स्थान- जोधपुर
चांद निकलने का समय- 8:38 PM

स्थान- श्री गंगानगर
चांद निकलने का समय- 8:28 PM

स्‍थान- अजमेर
चांद निकलने का समय- 8: 31 PM

स्‍थान- कोटा
चांद निकलने का समय- 8: 28 PM

स्‍थान- अलवर
चांद निकलने का समय- 8: 21 PM

स्‍थान- बूंदी
चांद निकलने का समय: 8: 27 PM

स्‍थान- बीकानेर
चांद निकलने का समय- 8: 33 PM

महाराष्‍ट्र
स्थान- मुंबई
चांद निकलने का समय- 8:54 PM

स्थान- पुणे
चांद निकलने का समय- 8:47 PM

गुजरात
स्थान- अहमदाबाद
चांद निकलने का समय- 8:45 PM

स्थान- गांधीनगर
चांद निकलने का समय- 8:44 PM

स्‍थान- राजकोट
चांद निकलने का समय- 8: 54 PM

स्‍थान- सूरत
चांद निकलने का समय- 8: 47 PM

ओडिशा
स्‍थान- भुवनेश्‍वर
चांद निकलने का समय- 7: 55 PM

पश्चिम बंगाल/नॉर्थ ईस्‍ट
स्थान- कोलकाता
चांद निकलने का समय- 07:45 PM

स्‍थान- दार्जिलिंग
चांद निकलने का समय- 7: 34 PM

स्थान- गुवाहाटी
चांद निकलने का समय- 07:21 PM

दक्षिण भारत
स्थान- बंगलुरु
चांद निकलने का समय- 8:44 PM

स्थान- चेन्‍नई
चांद निकलने का समय- 8:32 PM

स्थान- हैदराबाद
चांद निकलने का समय- 8:33 PM

स्‍थान- कोयंबटूर
चांद निकलने का समय- 8: 45 PM

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 17, 2019 5 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

करवाचौथ जीवन के आनन्द उत्सव का पर्व

करवाचौथ पर्व ऋषिकेश, 4 नवम्बर। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द  जी ने कहा कि हिंदू शास्त्रों और रीति-रिवाजों के अनुसार करवा चैथ का त्यौहार आपसी प्रेम और…

Read now
Astrology

जानिए करवाचौथ की कथा, पूजा विधि और चंद्रमा उदय होने का समय

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन, भारत के उत्तरी राज्यों की विवाहित महिलाएं अपने पति के…

Read now
Hinduism

करवाचौथ 2020 : जानिए करवाचौथ व्रत के उद्यापन की विधि

करवा चौथ का त्योहार 4 नवबंर 2020 को मनाया जाएगा.  शास्त्रों के अनुसार जब महिलाओं को करवाचौथ का व्रत करते हुए काफी समय हो जाए तो वह अपनी…

Read now