छठ पूजा में चढ़ाने वाले पांच प्रसाद बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भी जरूरी माने गए हैं। इन पांच चीजों को वैज्ञानिक तौर पर भी सेहत के लिए अच्छा बताया गया है।
छठ कि पूजा में इन चीजों को पौराणिक काल से शामिल किया जाता रहा है, ताकि लोग धार्मिक भावना के लिहाज से इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें। खास बात ये हैं कि ये पांच चीजें हैं भी ऐसी जिनका स्वाद भी बेहद अच्छा होता है और ये मौके पर ही बनते या मिलते हैं।
छठ पूजा के पांच प्रसाद का वैज्ञानिक लाभ
ठेकुआ

आटे-गुड़ और घी का बना ठेकुआ जितना स्वदिष्ट होता है उतना ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। छठ पूजा का ये भोग बहुत ही महत्वूपर्ण माना जाता है। छठ पूजा में ये प्रसाद सबसे पहले नंबर पर आता है।
वैज्ञानिक लिहाज से भी ठेकुआ को सेहत के लिए फायदेमंद मना गया है। आटा, गुड़ और घी तीनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं और बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाती हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है।
गन्ना

यह भी पढ़ें-छठ पूजा : चार दिन तक मनाया जायेगा छठ पर्व, जाने शुभ मुहूर्त
गन्ने के बिना छठ पूजा हो ही नहीं सकती। छठी मैया को साल की पहली फसल प्रसाद के रूप में चढ़ाते है। मान्यता है कि गन्ने की फसल तभी बेहतर होती है जब सूर्य की किरणें इसमें समा जाएं। यही कारण है कि भगवान सूर्य को धन्यवाद देने के लिए भी इस फसल को जरूर पूजा में चढ़ाते हैं।
वैज्ञानिक रूप से गन्ने को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। सर्दियों में पाचन बहुत धीमा हो जाता है और एसिडीटी भी खूब होती है। ऐसे में गन्ने का रस अपनी ठंडी प्रकृति का होने के कारण काफी आराम देता है।
केला

बच्चों के लिए छठी मैया की पूजा होती है और और इस पूजा में यही कारण है कि केले का पूरा गुच्छा ही मां को चढ़ाया जाता है। वैज्ञानिक लिहाज से केला शरीर के लिए बहुत जरूरी माना गया है। पोटेशियम और ऑयरन से भरपूर केला गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
यह भी पढ़ें-छठ पूजा विशेष: जानिए छठ पर नए चूल्हे पर किस कारण से बनाया जाता है प्रसाद
नारियल
छठ पूजा में नारियल का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि नारियल भी इम्युन को बढ़ाता है। इसलिए इस मौसम में प्रसाद में इसे चढ़ाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।
चकोतरा

छठ पूजा में चकोतरा पांचवा फल है जो जरूर चढ़ता है। इसके पीछे भी स्वास्थ्य जुड़ा है। ये फल पीला और अंदर से लाल होता है और खट्टा-मीठा स्वाद लिए होता है। ये भी स्वास्थ्य के लिए वरदान है, क्योंकि विटामिन सी से भरा होने के कारण ये तमाम तरह के संक्रमण से भी बचाता है और शरीर कि प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.