कान्हा की नगरी में होली शुरू हो गई है। गुरुवार को श्री गुरु कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव रमणरेती आश्रम में, ठाकुर श्री रमण बिहारी जी एवं सदगुरुदेव भगवान के सानिध्य में सभी ने होली का आनंद लिया गया।
ब्रज की प्रसिद्ध होलियों के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार है।
-
27 फरवरी को रमणरेती आश्रम में टेसू के फूलों की होली।
-
3 मार्च को नन्दगाँव में फाग आमंत्रण उत्सव, उसके बाद बरसाना राधा रानी मंदिर में लड्डू मार होली
-
4 मार्च को बरसाना में लठमार होली।
-
5 मार्च को नंदगांव में लठमार होली।
-
6 मार्च को श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में लठमार होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम व वृन्दावन में होली।
-
7 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली।
-
9 मार्च को कोसीकला के फॉलन गांव में होलिका की दहकती आग से निकलता है पंडा।
-
10 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर में फूलों टेसू के फूलों से होली, चतुर्वेदी समाज का डोला।
-
10 मार्च को पूरे देश भर में धूमधाम से खेली जाएगी होली (धुलेंडी)
-
11 मार्च को दाऊजी बलदेव मंदिर में रंगों का हुरंगा,जाव और नँदगाव में हुरंगा।
-
12 मार्च को बठैन और गिडोह में हुरंगा
देखिए खास Video: मथुरा-वृंदावन में शुरू हुई होली
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
