RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होली 2020: गोकुल में नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा

होली 2020: गोकुल में नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा

होली 2020: गोकुल में  नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा
Visual Archive

होली 2020: गोकुल में नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा

मथुरा, 02 मार्च; मंगलवार से होलाष्टक लगते ही श्रीकृष्ण की नगरी में होली महोत्सव अपने खुमार में दिखाई देगा. होली महोत्सव का पहला कार्यक्रम बरसाना की लठमार होली के बाद नंदगांव, जन्मस्थान-बांकेबिहारी मंदिर के बाद सात मार्च को बालकृष्ण की यशोदा मैया के गांव गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होगा.

इस बार ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने होली का नया  चबूतरा बनाया है जहां कन्हैया गोपी-ग्वालों  के साथ होली खेलेंगे. दरअसल गोकुल कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण बालरूप में रहे थे. बालकृष्ण ने यशोदा मैया से होली खेलने की जिद की तो मैया ने गोपियों से कहा कि उसका लाला छोटा है. इसलिए ग्वाल और गोपी लाला के संग छड़ीमार होली खेलना. मेरे लाला के लग न जाए. तभी से गोकुल में छड़ीमार होली होती है.

[earth_inspire]

यह भी पढ़ें-होली के त्यौहार के दौरान, इस प्रकार रहेगी मथुरा की यातायात व्यवस्था

सोमवार नगर पंचायत चेयरमैन संजय दीक्षित ने बताया कि मुरलीधर घाट पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नया होली चबूतरा व सड़क का निर्माण कराया है. जहां सात मार्च की सुबह 10 बजे छड़ीमार होली होगी. जिसमें कन्हैया नंद बाबा मंदिर से डोले में विराज कर गोपी ग्वालों के साथ मुरलीधर घाट पहुंचेंगे. यहां नए चबूतरे पर गोपियों के साथ छड़ीमार होली खेलेंगे. इसके बाद टेसू फूलों के रंग व गुलाल के साथ भक्तों के साथ होली खेलेंगे. इस दौरान कन्हैया होली खेलते हुए नंद बाबा के मंदिर पहुंचेंगे.

[earth_inspire]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 2, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े हर्षोल्लास…

Read now
Hinduism

कटे सिर की कथा: खाटू श्याम जी का रहस्य Full Video

कटे सिर की कथा: खाटू श्याम जी का रहस्य Full Video भारतवर्ष की धर्म और आस्था की भूमि पर अनेकों चमत्कारी कथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक…

Read now