केन्द्र सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जरुरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी मदद। इसके तहत कोरोना वॉरियर्स को 50 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा। मदद की राशि गरीबों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों को अगले तीन महीने तक 10 किलो चावल/गेहूं प्रति व्यक्ति फ्री मिलेगा 1 किलो दाल भी मिलेगा। 1 किलो दाल भी मिलेगा। किसानों को साल का जो 6 हजार रुपया मिलता है उसका पहला हिस्सा अभी तुरंत उनके अकाउंट में डाल दिया जाएगा। 8 करोड़ 69 लाख किसानों को तुरंत मिल जाएगा फायदा।
फ्रंटलाइन वॉरियर्स
सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को 50 लाख का बीमा कवर। 20 लाख कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा लाभ।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
80 करोड़ गरीब लोगों को तीन महीने का राशन फ्री में मिलेगा। इसमें एक किलो दाल भी शामिल है। इसको दो बार में लिया जा सकता है। ये हर महीने मिलने वाले राशन से अलग है।
किसान
किसान सम्मान निधि का 2000 तुरंत दिया जायेगा। 8 करोड़ 70 लाख किसानों को तुरंत लाभ मिलेगा।
मनरेगा
मनरेगा मजदूरों के 5 करोड़ परिवारों को दिहाड़ी 182 के बजाय 202 दिया जायेगा। जो अब जारी रहेगा।
60 वर्ष के सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और विधवा को लाभ
1000 रूपये अतिरिक्त दिया जायेगा। 3 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ।
महिलाओं के लिए
20 करोड़ महिला जनधन खाते वालों को अतिरिक्त 500 रूपये प्रतिमाह, तीन महीने तक दिया जाये।
उज्जवला योजना में रजिस्टर्ड महिलाओं के लिए
तीन महीने के लिए फ्री सिलेंडर दिया जायेगा। 8 करोड़ 3 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेगा लाभ।
सेल्फ हेल्फ समूह
सेल्फ हेल्फ समूह के 7 करोड़ परिवारों को, 20 लाख तक बिना गारंटी लोन मिलेगा।
आर्गनइज्ड सेक्टर
सरकार द्वारा 24 परसेंट ईपीएफओ का अनुदान अगले तीन महीने के लिए दिया जायेगा। ये उनके लिए है जिनके पास 100 से ज्यादा काम करने वाले लोग हैं यदि 90 फीसदी से ज्यादा 15000 से कम कमाते हैं।
आप अपने ईपीएफओ के पैसे को 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं। जो उनके 3 महीने के आमदनी के बराबर हो या जो भी कम हो।
सुनिए वित्तमंत्री को…
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.