गायत्री परिवार प्रमुख ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपए
हरिद्वार 27 मार्च। आज पूरा विश्व जब कोरोना वायरस से ग्रसित हैं, तब पीड़ित मानवता के लिए सहयोग में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा वेदमाता गायत्री ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड रुपये का बड़ा योगदान दिया है। शुक्रवार को गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या जी ने मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक को कोरोना वायरस से निपटने हेतु भेंट की।


गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पण्ड्या ने कहा कि हम संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं जो मानते थे कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। हमेशा की तरह मानवता के लिए इस विषम वेला में गायत्री परिवार देश के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि जब-जब उत्तराखंड राज्य में दैवीय या प्राकृतिक आपदा आई, तब तब गायत्री परिवार सदैव सहायता के लिए तत्पर रहा है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। इस दौरान केबीनेट मंत्री ने विगत कई वर्षों में आई विपत्ति के समय में भी गायत्री परिवार के योगदान को सराहा। शांतिकुंज आपदा प्रबंधन दल द्वारा प्रशासन को गरीब व असहाय लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.