RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विश्व स्वस्थ्य दिवस: इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम है सपोर्ट नर्सेज एंड मिडवाइव्स

विश्व स्वस्थ्य दिवस: इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम है सपोर्ट नर्सेज एंड मिडवाइव्स

विश्व स्वस्थ्य दिवस: इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम है सपोर्ट नर्सेज एंड मिडवाइव्स
Visual Archive

विश्व स्वस्थ्य दिवस: इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम है सपोर्ट नर्सेज एंड मिडवाइव्स

इस साल  विश्व  स्वास्थ्य दिवस का थीम है नर्सों और मिडवाइव्स यानी दाइयों का योगदान। इस बार की थीम महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार डब्लूएचओ ने कोविड 19 यानी कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग में दुनियाभर के संक्रमित लोगों को स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान देने की कोशिश की है। इसी वजह से डब्लूएचओ ने #सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स (#SupportNursesAndMidwives) थीम रखी है।



विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्यकर्मी विशेष तौर पर मनाते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर विशेष चर्चा करते हैं कि उनके क्षेत्राधिकार में स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर की जा सके। स्वास्थ्य संगठनों समेत सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर स्पेशल हेल्थ कैंप लगाए जाते हैं और जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बार लॉकडाउन की वजह से आयोजन हो न हो, लेकिन हम स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से तो सम्मान कर ही सकते हैं।

You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in

विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम

आइये जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस की इससे पूर्व की थीम्स कौन कौन सी थी-

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 का थीम था “अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1951 का थीम था “आपके और विश्व के बच्चों के लिये स्वास्थ्य”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1952 का थीम था “स्वस्थ माहौल स्वस्थ लोगों को बनाता है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1953 का थीम था “स्वास्थ्य ही धन है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1954 का थीम था “नर्स: स्वास्थ्य की अगुआ है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1955 का थीम था “स्वच्छ जल मतलब बेहतर स्वास्थ्य”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1956 का थीम था “बीमारी लिये हुए कीट-पतंगों को खत्म करो”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1957 का थीम था “सभी के लिये भोजन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1958 का थीम था “स्वास्थ्य प्रगति के 10 वर्ष”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1959 का थीम था “आज की दुनिया में मानसिक बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1960 का थीम था “मलेरिया उन्मूलन- विश्व के लिये चुनौती”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1961 का थीम था “दुर्घटना और उनका बचाव”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1962 का थीम था “दृष्टी को बचाए रखो- अंधेपन से बचाना”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1963 का थीम था “भूख = लाखों की बीमारी”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1964 का थीम था “’टीबी के लिये कोई युद्धविराम नहीं”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1965 का थीम था “बड़ी माता- लगातार चौकन्ना रहें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1966 का थीम था “पुरुष और उसका शहर”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1967 का थीम था “स्वास्थ्य में सहयोगी”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1968 का थीम था “कल की दुनिया में स्वास्थ्य”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1969 का थीम था “स्वास्थ्य, मजदूरी और उत्पादकता”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1970 का थीम था “कैंसर की पूर्व पहचान जीवन को बचाता है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1971 का थीम था “मधुमेह के बावजूद एक पूरा जीवन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1972 का थीम था “आपका दिल आपका स्वास्थ्य है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1973 का थीम था “घर से स्वास्थ्य की शुरुआत होती है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1974 का थीम था “तंददुरुस्त विश्व के लिये बेहतर भोजन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1975 का थीम था “बड़ी माता: दुबारा वापसी गुंजाईश नहीं”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1976 का थीम था “पूर्व ज्ञान अँधेपन से बचाता है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1977 का थीम था “अपने बच्चों का प्रतिरक्षण और बचाव करें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1978 का थीम था “उच्च रक्तचाप से नीचे”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1979 का थीम था “एक स्वस्थ बच्चा: एक सुनिश्चित भविष्य”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1980 का थीम था “धुम्रपान और स्वास्थ्य: चुनाव आपका है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1981 का थीम था “ वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1982 का थीम था “वर्षों में जीवन जोड़े”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1983 का थीम था “वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य”: गिनती शुरु हो चुकी है।”

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1984 का थीम था “बच्चों का स्वास्थ्य: कल का धन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1985 का थीम था “स्वस्थ युवा- हमारे बेहतरीन संसाधन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1986 का थीम था “स्वस्थ जीना: हरेक विजेता है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1987 का थीम था “प्रतिरक्षण: हर बच्चे के लिये एक मौका”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1988 का थीम था “सभी के स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिये सभी”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1989 का थीम था “चलिये स्वास्थ्य के बारे में बात करें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1990 का थीम था “हमारा ग्रह हमारी धरती: सोचें वैश्विक, कार्य स्थानीय”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1991 का थीम था “क्या आपदा आक्रमण करेगा, तैयार रहें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1992 का थीम था “दिल की धड़कन: स्वास्थ्य की लय”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1993 का थीम था “ध्यान से जीवन को सँभालें: हिंसा और उपेक्षा से बचाएँ”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1994 का थीम था “एक स्वस्थ जीवन के लिये मौखिक स्वास्थय”

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1995 का थीम था “वैश्विक पोलियो उन्मूलन”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1996 का थीम था “बेहतर जीवन के लिये स्वस्थ शहर”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1997 का थीम था “आने वाला संक्रामक रोग”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1998 का थीम था “सुरक्षित मातृत्व”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 1999 का थीम था “सक्रिय बुढ़ापा अंतर पैदा कर सकता है”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2000 का थीम था “सुरक्षित खून की शुरुआत मुझसे हुई”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2001 का थीम था “मानसिक स्वास्थ्य: बहिष्करण रोकें, उपचार की हिम्मत करें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2002 का थीम था “स्वास्थ के लिये चलें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2003 का थीम था “जीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिये स्वस्थ पर्यावरण”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2004 का थीम था “सड़क सुरक्षा”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2005 का थीम था “हरेक माँ और बच्चों की गिनती”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2006 का थीम था “स्वास्थ्य के लिये एक साथ काम करें”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2007 का थीम था “अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2008 का थीम था “जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य को बचाना”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2009 का थीम था “जीवन बचाएँ, आपात स्थिति में सुरक्षित अस्पताल बनाएँ”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2010 का थीम था “शहरीकरण और स्वास्थ्य: शहर को सेहतमंद बनाएँ”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2011 का थीम था “सूक्ष्मजीवों विरोधी रोक: आज कोई क्रिया नहीं, कल कोई उपचार नहीं”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2012 का थीम था “अच्छा स्वास्थ्य जीवन में और समय जोड़ देते हैं”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2013 का थीम था “स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2014 का थीम था “वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारी”।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2015 का थीम था “खाद्य सुरक्षा” (5 समाधानों के साथ; समाधान 1: हमेशा सफाई रखें, समाधान 2: पके और कच्चे खाने को अलग रखें, समाधान 3: खाने को अच्छे से पकायें, समाधान 4: खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें, समाधान 5: सुरक्षित पानी और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करें)।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2016 का थीम है “मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना”।

वर्ष 2017 में विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए थीम “डिप्प्रेशन: चलो बात करते हैं” था।



वर्ष 2018 में विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए थीम “यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह” था।

वर्ष 2019 में विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए थीम “सर्वत्र स्वास्थ्य सुरक्षा (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज)”था।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

 

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 7, 2020 6 min read
Share: