RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैदिक यात्रा परिवार के माध्यम से भागवत सेवा संस्था ने बाँटे भोजन-पैकेट के साथ मास्क व साबुन

वैदिक यात्रा परिवार के माध्यम से भागवत सेवा संस्था ने बाँटे भोजन-पैकेट के साथ मास्क व साबुन

वैदिक यात्रा परिवार के माध्यम से भागवत सेवा संस्था ने बाँटे भोजन-पैकेट के साथ मास्क व साबुन
Visual Archive

वैदिक यात्रा परिवार के माध्यम से भागवत सेवा संस्था ने बाँटे भोजन-पैकेट के साथ मास्क व साबुन

वैदिक यात्रा परिवार के माध्यम से भागवत सेवा संस्था ने बाँटे भोजन-पैकेट के साथ मास्क व साबुन

वृंदावन। भागवत सेवा संस्था वृंदावन के द्वारा आज 1150 लोगों को भोजन के पैकेट के साथ-साथ, 500 मास्क व 500 साबुन वितरित किए गए । साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रयोग व बार-बार साबुन से हाथ धोने के लाभ बताए गए।

देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की श्रृंखला में संस्था के लोगों द्वारा पर्यटक सुविधा केंद्र के पास गाँव अलहपुर, छटीकरा, चैतन्य-विहार, बिरला मंदिर, कृष्णा नगर ( मथुरा ) में लोगों को धैर्य व संयम से रहने को कहा। भागवताचार्य श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री “श्रीकन्हैयाजी” ने कहा कि भैया! इस आपातकाल में कोई भी व्यक्ति जो सामग्री ले रहा है, वह स्वंय को असहाय व अकेला महसूस न करे और जो दे रहा है, वह भी अहंकार न करे। क्योंकि न लेना वाला कोई है और न देने वाला। स्वयं श्रीराधामाधव युगलविहारी सरकार ही सबके कर्ता हैं और प्रत्येक व्यक्ति केवल निमित्त मात्र है। विपत्ति के समय सभी को प्रार्थना पूर्वक धैर्य धारण करते हुए मानव धर्म का निमित्त रूप से पालन करना चाहिये ।

उन्होंने कहा कि बृजवासी सीधे-सज्जन-उदार व धर्म प्रेमी हैं। उनके संकल्प व श्रीकिशोरी की कृपा से हम कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे। हमें केवल ईमानदारी से शासन व प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सजग रहना होगा। भोजन वितरण में देवेंद्र शर्मा ,जगदीश गोवला, विश्वास शर्मा, प्रेमशंकर पाण्डे, शुभम तिवारी आदि का सहयोग रहा ।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World April 10, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

होली के रंग: जानिए भारत में मनाई जाने वाली होली की अनोखी परंपरा के बारे में

भारत में होली मनाने की अनोखी परंपरा हैं, यहां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग अंदाज में होली का पर्व मनाया जाता है. देश के विभिन्न राज्यों में होली की…

Read now
Hinduism

वृंदावन के राधारमण मंदिर का 500 साल से जलने वाला प्रसाद का चूल्हा

किस मंदिर में 500 साल से जल रहा है प्रसाद का चूल्हा ? क़रीब 500 बरस पहले गंगा के मैदानी इलाक़ों का खानपान कैसा रहा होगा? इस सवाल…

Read now
Hinduism

ब्रज से राम मंदिर शिलान्यास को जाएगी पूजित शिला, भूमि पूजन के लिए होगी प्रयोग

ब्रज से राम मंदिर शिलान्यास को जाएगी पूजित शिला, भूमि पूजन के लिए होगी प्रयोग मथुरा-वृंदावन। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के शिलान्यास में…

Read now