RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने के लिए बताये कुछ उपाय

आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने के लिए बताये कुछ उपाय

आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने के लिए बताये कुछ उपाय
Visual Archive

आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने के लिए बताये कुछ उपाय

कोरोना वायरस  के आतंक को रोकने के लिए देशभर में  जहाँ लॉकडाउन  किया गया है। वहीँ  आयुष मंत्रालय लोगों को इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने की सलाह दे रहा है।



इसी बीच आयुष मंत्रालय  ने इम्यूनिटी सिस्टम  को मजबूत रखने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं , जिन्हें अपनाकर आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए कुछ उपाय के बारे में।

ऐसे रखें अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग 

दिनभर में जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके पानी पिएं। हर दिन कम से कम 9 से 10 गिलास पानी जरूर पियें। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पिएं।

रोजाना कम से कम 30 मिनट योगा जरूर करें।

खाने में ज्यादा से ज्यादा जीरा, हल्दी,लस्सन, धनिया का इस्तेमाल करें।

च्यवनप्राश का सेवन जरूर करें। रोजाना आप 1 चम्मच खाएं। डायबिटीज के मरीज भी च्यवनप्राश खा सकते हैं।

दूध की चाय की जगह हर्बल टी का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद: जानिये क्या है कुटकी,रोजाना सेवन मिलेंगे ये 5 फायदे

तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक और मुनक्का को उबालकर काढ़ा बनाकर डेली पिएं। इसे मीठा करने के लिए आप इसमें शहद और गुड़ भी डाल सकते हैं।

रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पिएं।

तिल, नारियल या देसी घी को सुबह नहाने और रात को सोने से पहले नाक के अंदर जरूर डालें।

1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर अच्छे से घुमाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।

दिन में 3 से 4 बार भाप यानि स्टीम जरूर लें। इसके लिए आप इसमें तुलसी भी डालकर स्टीम ले सकते हैं।



अगर किसी शख्स के गले में दिक्कत है, तो इससे राहत पाने के लिए लौंग का पाउडर, शहद या चीनी को एक साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 11, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद: शिरीषादि कसाय से कोरोना मरीजों के इलाज की तैयारी

शीरिषादि कसाय का ट्रायल शुरू करने से पहले बुलाई गई है टीम की अहम बैठक वाराणसी, 19 जुलाई; आयुष मंत्रालय बीएचयू को कोरोना मरीजों पर शिरीषादि कसाय (काढ़ा) के…

Read now
Ayurveda

कोरोनिल पर बाबा रामदेव ने पतंजलि का पक्ष रखा

देहरादून, 1 जुलाई; बाबा रामदेव की कोरोना के इलाज को लेकर बनाई गई कोरोनिल दवा को लेकर विवाद हो गया था। विवादों के बाद बाबा रामदेव बुधवार को सामने आए और…

Read now
Ayurveda

कोरोना से जंग: इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कीजिए आंवले का सेवन

देश में कोरोना का कहर लगातार बना हुआ है। लोग घर में रहते हुए खुद को कोरोना से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर सलाह…

Read now