RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्ध

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्ध

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्ध
Visual Archive

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्ध

केरल में  ‘विषुक्काणी’ त्योहार खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. केरल के लोग विषुक्काणी त्योहार को नए साल के तौर पर मनाते हैं. आमतौर पर यह हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन केरल में आतिशबाजी होती है और ‘विशु कानी’ सजाई जाती है.



क्या है विषुक्काणी का अर्थ

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्धविशु के दिन की प्रमुख विशेषता है विषुक्काणी. विषुक्काणी उस झांकी दर्शन को कहते हैं जिसका दर्शन विशु पर्व के दिन प्रातः काल किया जाता है.विषु के एक दिन पहले कणी दर्शन की सामग्री एकत्रित की जाती है और उसे सजाया जाता है.

एक कांसे के बर्तन में चावल, नया कपड़ा, ककड़ी, कच्चा आम, पान का पत्ता .सुपारी, कटहल, आइना, अमलतास के फूल आदि सजा कर रख दिये जाते हैं.

इस बर्तन के पास एक दीपक भी जला दिया जाता है. प्रातः काल परिवार का एक बुज़ुर्ग व्यक्ति एक-एक परिवार के सदस्यों की आँखें बंद करवाकर विषुक्काणी तक ले जाता है और सुबह सर्वप्रथम दर्शन के लिए उस सदस्य की आँखे खुलवाता है.

कणी का दर्शन कराने के बाद घर के सदस्य बुज़ुर्ग परिवार के सभी सदस्यों को भेंट में कुछ रुपये भी देते हैं. इस अवसर पर दावत भी दी जाती है . विशु कानी के भोज में नमकीन, मीठे, खट्टे तथा कडवे व्यंजनों की समान मात्रा शामिल की जाती है.

इस पर्व के दो विशेष प्रकार के व्यंजन पहला वेप्पम्पुरासम (नीम से बना कड़वा व्यंजन) और दूसरा मांगा पचड़ी (कच्चे आम की चटनी) प्रमुख है.

यह भी पढ़ें-क्या है विशु कानी पर्व, जानिए इसका महत्त्व और इसको मनाने की विधि

विशु  पर्व का इतिहास

कहा जाता है कि जब सूर्य अपनी राशि पर‍िवर्तन करता है। तब सूर्य का सीधा प्रकाश भगवान श्रीहरि पर पड़ता है।इसी खगोलीय पर‍िवर्तन के चलते केरल राज्‍य में लोग इस दिन को नए साल के रूप में मनाते हैं।

वहीं एक अन्‍य कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्‍ण ने नरकासुर का वध भी इसी द‍िन किया था।इसलिए भगवान विष्‍णु के साथ ही उनके अवतार कन्‍हैया की भी की जाती है।

क्या है रावण से सम्बन्ध

विशु पर्व: क्या है विषुक्काणी का अर्थ, जानिए रावण से इस पर्व का सम्बन्धएक अन्‍य कथा के अनुसार व‍िषु पर्व सूर्य देवता की वापसी का भी भी पर्व है। एक बार लंकाध‍िपति रावण ने सूर्य भगवान को पूर्व से निकलने पर रोक लगा दी थी।



इसके बाद जब रावण की मृत्‍यु हुई उसी दिन से सूर्य देवता पूर्व द‍िशा में न‍िकलने लगे।कहा जाता है कि तब से ही व‍िषु पर्व को मनाने की प्र‍था आरंभ हुयी।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 14, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

क्या रावण आज भी ज़िंदा है? फिर हम रावण दहन क्यों करते हैं?

क्या रावण आज भी ज़िंदा है? फिर हम रावण दहन क्यों करते हैं? दशहरा, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस…

Read now
Hinduism

रावण ने कांवड़ यात्रा क्यों की और उसे क्या मिला?

रावण ने कांवड़ यात्रा क्यों की और उसे क्या मिला? रावण, लंका का राजा, केवल एक राक्षस नहीं बल्कि भगवान शिव का परम भक्त भी था। उसने शिव…

Read now