RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आज है ‘वृषभ संक्रांति’, जानें-इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

आज है ‘वृषभ संक्रांति’, जानें-इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

आज है ‘वृषभ संक्रांति’, जानें-इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
Visual Archive

आज है ‘वृषभ संक्रांति’, जानें-इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

हिंदी पंचांग के अनुसार 14 मई को वृषभ संक्रांति है। इस दिन खगोलीय परिवर्तन होता है। इस परिवर्तन में सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करता है। इसलिए इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है।



इस संक्रांति का भी मकर संक्रांति के समतुल्य महत्व है। अतः वृषभ संक्रांति के दिन पूजा, जप, तप और दान अवश्य करना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि संक्रांति के दिन नदियों और सरोवरों में नहाने से तीर्थस्थलों के समतुल्य पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

हालांकि, लॉकडाउन के चलते लोग इस साल नदियों और सरोवरों में स्नान-ध्यान नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

वृषभ संक्रांति का क्या है अर्थ 

सूर्य देव साल के बारह महीनों में एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते रहते हैं। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं।

वहीं, जब सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करता है तो इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है। इस बदलाव से ग्रह-नक्षत्र, राशि और मौसम में आंशिक और व्यापक बदलाव देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-मेष संक्रांति के पावन दिन यूं करें सूर्यदेव की पूजा, जानें महत्व, पूजा विधि

वृषभ संक्रांति का महत्व

इस महीने में सूर्य देव वृषभ राशि के साथ-साथ नौ दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, जिसके चलते नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह की दोपहर में साल की सबसे अधिक गर्मी पड़ती है।

इन नौ दिनों के सूर्य परिक्रमा को ‘नवतपा’ कहा जाता है। ऐसे में इस महीने में जल का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।



इस महीने में प्यासे को पानी पिलाने अथवा घर के बाहर प्याऊ लगाने से व्यक्ति को यज्ञ कराने के समतुल्य पुण्यफल मिलता है। इस दिन “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का एक मनके जाप जरूर करना चाहिए।

[video_ads

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 14, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

25 मई 2020 से शुरू हो रहा है नौतपा : सात दिन रहेगा असर

25 मई 2020 से शुरू हो रहा है नौतपा : सात दिन रहेगा असर वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य, रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तबसे नौतपा…

Read now
Astrology

वृषभ संक्रांति 2020: जानें-व्रत कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं मंत्र

हिन्दू धर्म अनुसार, जब सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं तो यह परिवर्तन वृषभ संक्रांति कहलाता है। इस साल वृषभ संक्रांति 14 मई…

Read now
Astrology

मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है?

15 जनवरी को देर रात 2.07 मिनट को सूर्य मकर राशि में आगमन। पुण्यकाल मध्यरात्रि में संक्रांति होने की वजह से अगले दिन। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण…

Read now