RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

लिंगायत समाज के साधु और एक सेवादार की हत्या : संतों ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

लिंगायत समाज के साधु और एक सेवादार की हत्या : संतों ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

लिंगायत समाज के साधु और एक सेवादार की हत्या : संतों ने की कड़ी कार्यवाई की मांग
Visual Archive

लिंगायत समाज के साधु और एक सेवादार की हत्या : संतों ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

लिंगायत समाज के साधु और एक सेवादार की हत्या : संतों ने की कड़ी कार्यवाई की मांग

देश के हिंदू साधुओं में भयंकर रोष है। आज महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लिंगायत पंथ के एक युवा साधु की हत्या कर की गई। हत्या के आरोपी को पकड़ा जा चुका है। हत्या के आरोपी  का नाम साईनाथ है। घटना शनिवार आधी रात  के बाद की है। मृत साधु का नाम पशुपति महाराज है। मामले में  युवा साधु के अलावा एक और शख्स भगवान राम शिंदे की भी हत्या की गई है। नांदेड़ की पुलिस ने हत्या के आरोपी को आज दोपहर तेलंगना से पकड़ा है और उसे हिरासत में रखा गया है।

हत्या कैसे की गई

हत्या के आरोपी साईनाथ ने शनिवार देर रात आश्रम में जाकर इसकी तैयारी की। वो आश्रम में कैसे आया और कैसे दरवाजे से घुसा इसकी जांच हो रही है। युवा साधु पशुपति महाराज की बुरी तरह मार देने के बाद साईनाथ उनकी लाश को ठिकाने लगाने के भी फिराक में था। वो इसके लिए आश्रम में मौजूद कार लेकर लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन कार गेट में फंस बुरी तरह फंस गई। इससे जो आवाज हुई  उससे छत पर सो रहे आश्रम के दो लोग जग गए। लेकिन हत्या आरोपी साईंनाथ इसे देखकर दौड़कर भाग गया।

सुबह एक और मृत शरीर मिला

दूसरा मृत व्यक्ति भगवान राम शिंदे भी लिंगायत पंथ से है. लेकिन ये साफ नहीं है कि इसकी हत्या किसने की। पुलिस सारे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संत समाज में भारी गुस्सा

देश के कई संतों ने ट्वीट करके इसपर अपना गुस्सा जताया है और कड़ी से कड़ी कार्यवाई की मांग की है।

https://twitter.com/swamidipankar/status/1264462887986364417?s=20

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World May 24, 2020 2 min read
Share: