RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

केदारनाथ धाम में अभी किसी को दर्शन की अनुमति नहीं

केदारनाथ धाम में अभी किसी को दर्शन की अनुमति नहीं

केदारनाथ धाम में अभी किसी को दर्शन की अनुमति नहीं
Visual Archive

केदारनाथ धाम में अभी किसी को दर्शन की अनुमति नहीं

रुद्रप्रयाग, 11 जून;  केदारनाथ धाम में अभी दर्शन की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने स्पष्ट आदेश कर दिया है कि मंदिर परिसर और गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।



अभी धाम में जाने के लिए पास सिर्फ यात्रा तैयारियों से जुड़े लोगों को ही मिलेंगे। उन्हें भी मंदिर परिसर और गर्भ गृह में प्रवेश की मंजूरी नहीं होगी। जिला प्रशासन ने 30 जून तक के लिए गाइडलाइन जारी की है।

जिला प्रशासन की ओर से यात्रा तैयारियों के लिए हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित, निर्माण कार्यो में लगे मजदूर, वाहन चालकों, होटल गेस्ट हाउस संचालकों को 30 जून तक धाम में जाने की अनुमति दी जाएगी।

यह सभी लोग सिर्फ यात्रा तैयारियों के लिए ही धाम जाएंगे। मंदिर परिसर और गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी दिशा निर्देशों को मंदिर परिसर के बाहर स्पष्ट तरीके से अंकित करना होगा।

यह भी पढ़ें-सबरीमाला मंदिर: मासिक पूजा के लिए 14 जून को खुलेगा मंदिर

ऊखीमठ के एसडीएम देंगे पास

ऊखीमठ के एसडीएम लोगों को पास जारी करेंगे। सबसे पहले लोगों की स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्क्रीनिंग होगी।

सोनप्रयाग में तहसीलदार, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती करते हुए आने जाने वाले यात्रियों का ब्यौरा रखा जाएगा।

किसी भी कंटेंनमेंट जोन से आने वाले लोगों, बीमार लोगों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।



रुद्रप्रयाग जिले के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने बाहरी जिलों की यात्रा के बाद क्वारंटाइन समय पूरा नहीं किया है, उन्हें भी दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। यह सभी आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेंगे।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 11, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है शैव संप्रदाय हिंदू धर्म की एक प्रमुख शाखा है, जिसमें भगवान शिव को सर्वोच्च ईश्वर माना जाता है। इस संप्रदाय…

Read now
Hinduism

kedarnath yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?

kedarnath yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? केदारनाथ मंदिर के कपाट वर्ष 2025 में 2 मई की सुबह 7:00 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए…

Read now
Hinduism

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें भारत प्राचीन मंदिरों और धार्मिक धरोहरों का देश है, जहाँ हजारों साल पुरानी संस्कृति और स्थापत्य कला का दर्शन होता…

Read now