RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन
Visual Archive

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय जितने कारगर हैं उतना शायद ही कोई हों. एक मजबूत इम्यून सिस्टम  आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है. हमारे आसपास कई आयुर्वेदिक औषधियां हैं जिनका सेवन कर हम इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकते हैं.



आयुर्वेदिक औषधियां कई रोगों से लड़ने में कारगर मानी जाती हैं. वहीं इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए भी कुछ जड़ी बूटियों का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हर्ब्स  एक नेचुरल उपाय के तौर पर काम करती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं पांच ऐसी आयुर्वेदिक चीज़ें जो आपके इम्युनिटी को बेहतर बनाने में कारगर साबित होंगी-

हल्दी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवनहल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं. भारतीय मसालों में हल्दी का प्रमुख स्थान है और सेहत से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों और समस्याओं को दूर करने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम कर सकती हैं. हल्दी का सेवन करने के लिए आप दूध में हल्दी मिला सकते हैं या शहद और पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं.

​तुलसी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

तुलसी भारतीय घरों में आसानी से मिल जाती है. तुलसी के पत्तों में भी एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. तुलसी की पत्तयों का सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है. तुलसी की पत्तियों का सेवन अगर शहद के साथ किया जाए तो यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस उपाय को आजमाएंगे तो आपको जरूर फायदा हो सकता है.

गिलोय

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

इस दौर में गिलोय की काफी चर्चा हुई है. खासकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय कारगर औषधियों में मानी गई है. गिलोय का सेवन कर भी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिल सकता है. इस आयुर्वेदिक औषधि का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है. गिलोय आपको कैप्सूल के रूप में या फिर हरी पत्तियों के रूप में भी बड़ी आसानी से मिल जाएगी. गिलोय की पत्तियों का जूस के रूप में भी सेवन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-इम्युनिटी बूस्टर है तुलसी का काढ़ा, जानें इसे बनाने की रेसिपी

अदरक

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

हमारे किचन में अदरक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे भी दे सकता है. सर्दी, खांसी और जुकाम से लेकर यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. अदरक में कई तरह के गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं. अदरक में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सेल्स बढ़ावा देते हैं. इसका सेवन आप चाय या पानी घोलकर शहद के साथ कर सकते है.

अश्वगंधा

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

अश्वगंधा का नाम आपने कई बार सुना होगा. आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल कई रोगों से छुटकारा पाने में किया जाता है. इम्यूनिटी बढ़ने के लिए अश्वगंधा का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं.



अश्वगंधा का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है. अश्वगंधा वाला दूध रात को सोने से पहले पीने से अच्छी नींद लेने में भी मदद कर सकता है.

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 12, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

कोरोनाकाल में तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का इस्तेमाल करें

कोरोना काल में यदि आपके गले में खराश है या सर्दी-जुकाम परेशान कर रहा है तो डॉक्टर के पास जाने से पहले तुलसी और काली मिर्च के काढ़े…

Read now
Ayurveda

मां के नौ औषधीय स्वरूप: जानिये इन नौ औषधियों का देवी मां के नौ स्वरूपों से सम्बन्ध

नवदुर्गा के नौ औषधि स्वरूपों को सर्वप्रथम मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति के रूप में दर्शाया गया और चिकित्सा प्रणाली के इस रहस्य को ब्रह्माजी द्वारा उपदेश में दुर्गाकवच कहा…

Read now