जैन संत आचार्य डॉ लोकेशजी को महाकरूणा अवार्ड 2020
बौद्ध धर्म की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था महा बोधि इन्टरनेशनल मैडिटेशन सेन्टर व महाकरूणा फ़ाउण्डेशन ने अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेशजी को उनके बंधुता, विश्व शांति और परमार्थ के कार्यों के लिए बौद्ध धर्म के प्रतिष्ठित “महाकरूणा अवार्ड” 2020 से सम्मानित किया है।
बौद्ध भिक्खु संघसेना जी अवार्ड समर्पित करते हुए कहा कि आचार्य डॉ लोकेशजी ने अपने जीवन व कार्यों से मानवता की बहुत बड़ी सेवा की है। विश्व में अहिंसा करूणा शांति सद्भावना के संरक्षण व संवर्धन में उनका उल्लेखनीय योगदान है।सम्प्रदाय की सीमा रेखाओं से परे समूची मानवजाति के हित कल्याण के लिए वे सदैव समर्पित रहे है उन्होंने जैनधर्म को जन जन का धर्म बनाया है महाबोधि इन्टरनेशनल मेडिटेशन सेन्टर व महाकरूणा फ़ाउण्डेशन के उन्हें “महाकरूणा अवार्ड 2020” समर्पित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है

अहिंसा विश्व भारती के समर्पित लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से संस्था के संरक्षक श्री सुभाषजी जैन ओसवाल ने पूज्य आचार्य डॉ लोकेशजी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ऐसे महान प्रभावक आचार्य शताब्दियों सह्स्राब्दियों में कभी कभार जन्म लेतेहै है पूज्य आचार्य लोकेशजी ने पूरी दुनियाँ में जैनधर्म व भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया है।
प्रखर चिंतक,लेखक,कवि जैनाचार्य डॉ लोकेशजी ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं,यह भगवान महावीर के अहिंसा व अनेकांत दर्शन का व महान भारतीय संस्कृति का सम्मान है वैसे भी एक संत सम्मान व तिरस्कार से उपरत होता है।उन्होंने कहा इससे मानवता के हित में और अधिक कार्य करने का दायित्व बढ़ गया है।
[video_ads]
[video_ads2]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.