RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत
Visual Archive

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। पुराने समय से ही नागों को पूजा की जाती रही है। इसलिए नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने का विधान है।



नागपंचमी के दिन वासुकी नाग,तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के द्वार पर नागों की आकृति भी बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता की कृपा बनी रहती है। और नाग देवता घर की सुरक्षा करते हैं।

इस बार नागपंचमी का त्योहार 25 जुलाई शनिवार के दिन मनाया जाएगा। जानते हैं क्यों मनाई जाती है नागपंचमी क्या है इससे जुड़ी खास बातें..

कालसर्प दोष के लिए नागपंचमी का दिन है सर्वोत्तम

जब कुंडली में सारे ग्रह राहु-केतु के बीच में आ जाते हैं तो जातक के कालसर्प दोष लगता है। जिस इंसान की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे पारिवारिक जीवन से लेकर व्यापार, नौकरी क्षेत्र में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागपंचमी का दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

नागपंचमी के दिन क्यों नहीं करते धरती की खुदाई

पुराणों के अनुसार नागों को पाताल लोक का स्वामी माना गया है। सांपो को क्षेत्रपाल भी कहा जाता है। सांप चूहों आदि से किसान के खेतों की रक्षा करते हैं। साथ ही नाग भूमि में बांबी बना कर रहते हैं इसलिए नागपंचमी के दिन भूलकर भी भूमि की खुदाई नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-जानें नाग पंचमी का मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व

किन चीजों से की जाती है नागों की पूजा

नागपंचमी के दिन नागों की पूजा में पांच तरह की चीजों का उपयोग किया जाता हैं। धान,धान का लावा(जिन्हें खील भी कहा जाता है) दूर्वा, गाय का गोबर और दूध यो पांच चीजें हैं जिनसे नागदेवता की पूजा करते हैं।

क्यों मनाया जाता है नागपंचमी का त्योहार

जब अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया गया तो नाग ने माता की आज्ञा नहीं मानी जिसके कारण उसे श्राप मिला कि राजा जनमेजय के यज्ञ में जलकर भस्म हो जाए। श्राप के डर से नाग घबरा गए और ब्रह्माजी की शरण में गए।

ब्रह्माजी ने नागों के इस श्राप से बचने के लिए बताया कि जब नागवंश में महात्मा जरत्कारू के पुत्र आस्तिक उत्पन्न होगें। वही आप सभी की रक्षा करेंगे। ब्रह्माजी ने नागो को रक्षा के लिए यह उपाय पंचमी तिथि को बताया था। आस्तिक मुनि ने सावन की पंचमी वाले दिन ही नागों को यज्ञ में जलने से रक्षा की थी।



और इनके जलते हुए शरीर पर दूध की धार डालकर इनको शीतलता प्रदान की थी। उसी समय नागों ने आस्तिक मुनि से कहा कि पंचमी को जो भी मेरी पूजा करेगा उसे कभी भी नागदंश का भय नहीं रहेगा। तभी से पंचमी तिथि के दिन नागों की पूजा की जाने लगी।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 24, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

sravana

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति

नाग पंचमी सावन का प्रमुख पर्व है जो नाग देवताओं को समर्पित है। इस दिन महिलाएं नागपंचमी का व्रत रखती हैं और नाग देवताओं से अपने सौभाग्य तथा…

Read now
sravana

जानें नाग पंचमी का मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व

नाग पंचमी का पर्व 25 जुलाई को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल की पंचमी तिथि को मनाया जाता…

Read now
Hinduism

नाग पंचमी: क्यों मनाते हैं नाग पंचमी? महत्व और पूजा विधि

नाग पंचमी: क्यों मनाते हैं नाग पंचमी? महत्व और पूजा विधि भारत में नाग पंचमी का पर्व अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जहाँ देश के…

Read now