RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या
Visual Archive

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या

अयोध्या, 31 जुलाई;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रारी राम मंदिर भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे. प्रधानमंत्री मोदी को इस बार अयोध्या नगरी में चारो ओर  त्रेता युग के जैसी तस्वीर देखने को मिलेगी। मोदी के आगमन की ख़ुशी और मंदिर निर्माण  के लिए अयोध्या को नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।



साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ सभी भवनों की दीवारों पर त्रेता युग की झलक दिखलाते हुए रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों को उकेरा जा रहा है। कहीं भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्नन, हनुमान जी और ऐसे ही त्रेता युग से जुड़ी तस्वीरों को आकृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए कलाकारों की फौज जुटी हुई है।

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्याइतना ही नहीं अयोध्या के प्रमुख मार्ग जिससे प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा उसके दोनों तरफ स्थित भवनों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। एक ही रंग में सराबोर सभी मकान रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग की शोभा और बढ़ा रहे हैं। इस मार्ग के डिवाइडर की रंगाई-पुताई चल रही है।

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या

डिवाइडर पर स्थित बिजली के खंभों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। प्रधानमंत्री के गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। सूखे पेड़ हटाए जा रहे हैं, झाड़ी-झंखाड़ के साथ उगी हुई बड़ी घास हटाई जा रही है।



उधर रामजन्मभूमि परिसर में भी मुख्य समारोह के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भूमि पूजन स्थल पर अतिथियों के बैठने के साथ प्रधानमंत्री की मौजूदगी वाले स्थान पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी को भी संवारा जा रहा है। सरयू तट पर अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। इसके लिए यहां भी अभियान के तौर पर साफ-सफाई का काम चल रहा है।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 31, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी? क्या है धार्मिक मान्यताएँ और इतिहास

क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी? क्या है धार्मिक मान्यताएँ और इतिहास विवाह पंचमी हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण और पावन पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम और माता…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

क्या आप जानते हैं सीता माता ने अग्निपरीक्षा क्यों दी?

क्या आप जानते हैं सीता माता ने अग्निपरीक्षा क्यों दी? रामायण के अद्भुत प्रसंगों में से एक और अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है सीता माता की अग्निपरीक्षा। यह केवल…

Read now